लाइव न्यूज़ :

3D एनिमेशन वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी सिखा रहे हैं ये खास योगासन, जानें क्या है तरीके और फायदे

By धीरज पाल | Updated: March 25, 2018 16:43 IST

पीएम मोदी ने देश 2014 में जब भारी बहुतमत से सत्ता में आए थे तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी।

Open in App

इस वक्त एक वीडियो बहुत ही वारयल हो रहा है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल 3D एनिमेशन वाले इस वीडियो में पीएम मोदी त्रिकोणासना योग कर रहे है। पीएम मोदी ने देश 2014 में जब भारी बहुतमत से सत्ता में आए थे तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी।

इसमें देश-विदेश के लोग भारी संख्या में जुटे और योगा किया। पीएम मोदी योग के इतने प्रशंसक हैं कि वो कई बार अलग-अलग माध्यम से लोगों को योग के बारे में अवगत कराते रहते हैं।

उन्होंने 25 मार्च (रविवार) को मन  की बात में फिट इंडिया प्रोजेक्ट और योग की चर्चा की। मन की बात में इस चर्चा के कुछ देर बार पीएम मोदी का यह वीडियो वायरल हुआ जो सोशल मीडिया से लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाया है। इस मौके पर आज हम आपको पीएम मोदी की वायरल हो रही इस वीडियो में  के योग के बारे में, जिसका जिक्र किया। 

कैसे करें त्रिकोणासन योग

 इस वीडियो में पीएम मोदी एक-एक स्टेप में त्रिकोणासन योगा कर रहे है। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि लोगों को इससे क्या फायदा होगा और लोग कई रोग से बच सकेंगे। आइए जानते हैं क्या है त्रिकोणासन योग क्या है और इसको कैसे किया जाता । 

कैसे करें त्रिकोणासन

1. सबसे पहले आसन को बिछाकर तैयार हो जाएं। 

2. दोनों पैरों को परस्पर आरामदायक दूरी पर रख कर खड़े हो जाएं। 3. आराम से दोनों हाथों को उठाकर कंधों की सीध में कर लें। ध्यान रहें की हाथ एकदम सीधे हों।  

4. अपने बाएं पैर के पंजों को सीधा रखते हुए अपने दांहिने पैर को 90 डिग्री में घुमा लें। 5. इसके बाद एक लंबी गहरी सांस ले और उसे धीरे-धीरे छोड़ें। 6. सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को दांहिनी ओर कमर से छुकाएं। दाहिनी हाथ से अपने दाहिंने एड़ी को छुने का प्रयास करें। 

7. बाएं हाथ को ऊपर आसमान की ओर उठा लें और सर आसमान की ओर होना चाहिए।  8. इस स्थिति में तब तक रहिए और जब तक आपको तनाव न महसूस हो। 9. दोबारा यही आसन दोबारा दूसरी ओर कर करें। यह काफी आरामदायक और लाभदायक होता है। 

त्रिकोणासन के फायदे

1. यह आपके शरीर के मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।  2. इसे करने से आपके चपटे तलवों यानी फ्लेट फूट की समस्या से भी बचाता है। 3. जंघाओं, कंधे, छाती और रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है। 4. अगर आपको गर्दन और पीठ पर चोट लगी हो या स्लिप डिस्क व सायटिका तो यह आसन कतई न करें। 5. इससे मानसित तनाव और चिंता से मुक्त हो जाएंगे।  

टॅग्स :योगनरेंद्र मोदीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?