लाइव न्यूज़ :

दूध, दही, चिप्स, डीप फ्राइड फूड से बचें पाइल्स के पेशेंट, बवासीर मरीज रहें इन 8 चीजों से दूर, वर्ना होना पड़ेगा अस्पताल में भर्ती

By आजाद खान | Updated: March 11, 2022 06:55 IST

कब्ज, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं के कारण ही पाइल्स बीमारी जन्म लेता है। इसमें लोगों को काफी दिक्कत होती है।

Open in App
ठळक मुद्देपाइल्स की समस्या बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इसमें आपको मल त्यागने में काफी दिक्कत होती है। इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को इन चीजों से बचना चाहिए।

Piles: पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जिसे आप किसी को बता नहीं सकते है। जिस किसी इंसान को पाइल्स हो जाता उसे बहुत तकलिफों का सामना करना पड़ता है और वह किसी को शर्म के मारे बता भी नहीं पाता है। पाइल्स जिसको बवासीर भी कहते हैं के होने पर आपके एनस के बाहर और अंदर के हिस्से में सूजन आ जाती है। इस कारण आपको मल त्यागने में काफी दिक्कत होती है। यहीं नहीं मल त्यागने के दौरान आपके एनस के पास से खून भी निकलता है। ये काफी दर्द देता है। आइए हम जानने की कोशिश करते है कि यह पाइल्स किस कारण होता है और इससे कैसे बचें।

पाइल्स होने के कारण (Piles Reasons)

पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जो किसी को कभी भी हो सकता है। जानकार बताते है कि इसके होने के पीछे कई मुख्य कारण है। इनमें कब्ज, गैस की समस्या और पाचन संबंधी समस्याएं शामिल है। यही नहीं अगर आपके परिवार में किसी को पहले से पाइल्स है तो भी आपको इसके होने का खतरा बना रहता है। इसलिए जितना हो सके इससे बचें।

पाइल्स वाले मरीज इन चीजों से रहे दूर (Piles Patient Stay Away from Food)

पाइल्स वाले मरीजों को इन चीजों से दूर रहना चाहिए क्योंकि ये चीजें उनके पाइल्स को और बढ़ा सकती है।

1. डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड (Deep Fried and Frozen Foods)

पाइल्स वाले मरीजों को डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। इन फूड में फ्रोजन मीट, फास्ट फूड और डीप फ्राईड फूड खास फूड है जिसके सेवन करने पर हजमा में काफी दिकक्त होता है और यह जल्दी पचता भी नहीं है। इसके सेवन से शरीर को फायदा तो कम मिलता है, जबकि इसमें मौजूद नमक और अनहेल्दी फैट से आपके शरीर में खराब पाचन और कब्ज की समस्या पैदा होती है। 

2. मसालेदार खाना (Spicy Food)

इस बीमारी में आपको मसालेदार खाना से बचना चाहिए। ये आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मसालेदार खाना खाने से आपको मल त्यागने में काफी परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही आपको ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसलिए आपको इससे बचना चाहिए। 

3. अल्कोहल (Alcohol)

पाइल्स की समस्या वाले लोगों को शराब से दूर रहना चाहिए। शराब के सेवन से आपके पाचन तंत्र को नुकसान होता है। इसके साथ ही आपके आंतों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है। तो अगर आप इस बीमारी से जूझ रहे है तो इससे दूरी बनाए रखें।  

4. डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products)

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध और पनीर से पेट में गैस और कब्ज की समस्या पैदा होती है। ये समस्या आपके पाइल्स को बढ़ने में मदद करती है। इसलिए अगर आपको यह बीमारी है और आप डेयरी प्रोडक्ट्स को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में अब आपको इसके बारे में सोचना चाहिए। 

5. कच्चे फल (Raw Fruits)

कच्चे फल यूं तो सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं, लेकिन पाइल्स के दौरान इन फलों से आपको बचना चाहिए। पाइल्स के दौरान आपको अधकच्चे फल जैसे केला से बचना चाहिए। यह आपके शरीर के अंदर कब्ज की समस्या को बढ़ाता है। तो ऐसे में आप केवल पके फल ही खाएं। 

6. रिफाइंड अनाज (Refined Rice)

पाइल्स के दौरान रिफाइंड अनाज से परहेज करना चाहिए। रिफाइंड अनाज जैसे व्हाइट राइस, व्हाइट ब्रेड, कुकीज और केक आदि में फाइबर ज्यादा पाई जाती है जिससे पाइल्स रोगियों को काफी दिकक्त होती है। इस बीमारी के दौरान आपको साबुत अनाज का सेवन ज्यादा करना चाहिए। 

7. ज्यादा नमक वाला खाना या नमकीन चीज (Salty Food)

अगर आप ज्यादा नमक वाला खाना या नमकीन चीजों के बहुत बड़े शौकिन हैं तो पाइल्स में आपको इससे दूर ही रहना चाहिए। इसलिए चिप्स वगैरा के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है जिससे हमारी शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। यह शरीर के लिए काफी नुकसान पहुंचाता है। इससे शरीर के बाकी हिस्सों पर भी असर पड़ता है। 

8. ज्यादा फाइबर (More Fibre)

पाइल्स की समस्या होने पर अकसर लोग हाई फाबरयुक्त चीजों के सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन यह धारण बिल्कुल गलत है। जानकार कहते हैं कि  हाई फाबरयुक्त चीजों का सेवन तब ज्यादा करना चाहिए जब आपको कब्ज की समस्या हो। बिना कब्ज की समस्या के हाई फाबरयुक्त चीजों का खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सभोजनहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत