सुबह या शाम? किस वक्त दौड़ लगाने और एक्सरसाइज करने से जल्दी होता है वजन कम, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Published: February 23, 2023 06:17 PM2023-02-23T18:17:07+5:302023-02-23T18:29:57+5:30

जानकारों की माने तो दौड़ लगाने और एक्सरसाइज करने के लिए सही समय का चयन भी बहुत जरूरी है। उनके अनुसार, कुछ लोग बिना समय का सही से चयन किए हुए सुवह व शाम दौड़ लगाते और एक्सरसाइज करते हुए दिखाई देते है। ऐसे लोगों के लिए एक्सपर्ट्स जरूरी सलाह देते है जिसे आप नीचे दिए गए पूरे लेख को पढ़कर जान सकते है।

morning or evening which time is best for running or exercise health tips in hindi | सुबह या शाम? किस वक्त दौड़ लगाने और एक्सरसाइज करने से जल्दी होता है वजन कम, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

फोटो सोर्स: WikiPedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Attractive_man_lifting_dumbbell_weight_for_exercise_in_fitness_gym.jpg/ https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Running_Man_Kyle_Cassidy.jpg)

Highlightsलोगों में जल्द से जल्द वजन को कम कराने की होड़ लगी रहती है। ऐसे में लोग सुबह और शाम दोनों समय दौड़ लगाते और एक्सरसाइज करते है। लेकिन दौड़ लगाने और एक्सरसाइज करने के समय को लेकर जानकार अलग ही राय रखते है।

Exercise Tips: लोग अपने वजन को लेकर काफी परेशान रहते है, ऐसे में वह सुबह और शाम दोनों ही समय एक्सरसाइज करते ही जाते है ताकि उनका वेट कम हो जाए। लेकिन क्या आप जानते है कि केवल सुबह और शाम एक्सरसाइज करने से नहीं होगा बल्कि कुछ और चीजें है जिस पर आपका वजन का कम होना निर्भर करता है। 

जानकार कहते है कि आपके एक्सरसाइज करने के समय पर निर्भर करता है कि आपका वजन कितना जल्दी घट सकता है और इसके कई फायदे भी है। ऐसे में आइए जानते है कि किसी के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है, क्या उसे सुबह को वर्कआउट करना चाहिए या उसके लिए शाम के समय ही सबसे बेस्ट होगा। आइए जान लेते है। 

दौड़ना या रनिंग किस वक्त होता है सही 

कई लोग ऐसे है जो सुबह और शाम दोनों वक्त दौड़ते है तो कुछ लोग ऐसे है कि वे केवल शाम को ही दौड़ पाते है क्योंकि सुबह में उनकी आंख नहीं खुल पाती है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि जो लोग सुबह में दौड़ते है उन्हें वर्कआउट का ज्यादा फायदा मिलता है। इसके साथ उनका हार्ट रेट भी बढ़ती है और रनिंग के चलते रात में उनकी नींद भी अच्छी आती है। 

वहीं दूसरी ओर शाम के समय हमारे बॉडी का तापमान कई हद तक बढ़ा हुआ होता है जिससे हमारे द्वारा उस समय वर्कआउट करने पर हमें फायदा कम इससे नुकसान ज्यादा हो सकता है। ऐसे में आमतौर पर सुबह और शाम दोनों ही अपनी जगह पर एक्सरसाइज करने और शरीर से चर्बी घटना के लिए सही होते है, लेकिन जानकार शाम के मुकाबले सुबह को ज्यादा अहमियत देते है और सुबह में ही एक्सरसाइज करने की सलाह देते है। 

एक्सरसाइज के लिए कौन सा है सही समय

आमतौर पर लोग अपने हिसाब से समय निकालकर एक्सरसाइज करते है, जो कोई सुबह उठ जाता है तो वह सुबह ही सुबह एक्सरसाइज कर लेता है और जिनकी आंख नहीं खुलती है वे शाम को ही एक्सरसाइज करना काफी पसंद करते है। 

ऐसे में अगर बात की जाए एक्सरसाइज कि तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह के समय ही एक्सरसाइज भी करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शाम के मुकाबले हमें सुबह एक्सरसाइज करने में ज्यादा फायदा होता है और इससे हमारा शरीर भी फिट रहता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: morning or evening which time is best for running or exercise health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे