लाइव न्यूज़ :

Monsoon Eye Care: मानूसन के मौसम में कॉन्टैक्ट लेंसेज से बढ़ता है इन्फेक्शन का खतरा, आंखों की देखभाल के लिए फॉलो करें ये टिप्स

By अंजली चौहान | Updated: July 14, 2023 14:56 IST

मानसून के मौसम में आंखों का ख्याल रखना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आंखों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखेंकॉन्टैक्ट लेंस को जब भी पहने हाथों को अच्छे से साफ करेंबारिश में कॉन्टैक्ट लेंस पहनी आंखों को भीगने न दें

Monsoon Eye Care: बारिश के मौसम में भीगना किसे नहीं पसंद? हर कोई बारिश होते ही नहाने के लिए दौड़ता है और भीगकर एक ताजगी महसूस करता है लेकिन बारिश अपने साथ कई बीमारियां भी साथ लाता है।

मानसून में आपकी जरा सी लापरवाही आपको गंभीर बीमारी के ग्रसित कर सकती है ऐसे में खुद का बचाव करना बहुत जरूरी है। हमारे शरीर में सबसे सेंसिटिव हमारी आंखें हैं जिसकी देखभाल आम दिनों से ज्यादा मानसून में करनी पड़ती है।

इस मौसम में हवा में बढ़ी हुई आर्द्रता, जलजनित संक्रमण और प्रदूषकों का संयोजन हमारी आंखों के लिए संभावित खतरा पैदा कर सकता है। ये मौसम उन लोगों के लिए और मुसीबत खड़ी करता है जो आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं। 

मानसून में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले ऐसे रखें ख्याल 

1- सफाई का ध्यान रखें

कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय सबसे पहले अपने सफाई का ध्यान देना जरूरी है। अपनी आंखों में लेंस पहनने से पहले हाथों को अच्छे से साफ करें। लेंस पहनने से पहले हाथों को साफ पानी और साबुन से धोएं क्योंकि यह गंदगी या बैक्टीरिया को लेंस पर चिपकने से रोकेगा। 

2- बारिश के पानी से बचें

बारिश के मौसम में आंखों में लेंस पहनने वालों को बारिश में भीगने से बचना चाहिए। कोशिश करें की आपकी आंखों में किसी भी तरह से पानी न जाए। आंखों में लेंस के दौरान पानी जाने के कारण इसमें संक्रमण हो सकता है और जलन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

3- सनग्लासेस पहनें

आंखों को बारिश और हवा से बचाने के लिए बाहर निकलते वक्त धूप का चश्मा पहनें। इससे कॉन्टैक्ट लेंस को सूखा रखने में मदद मिलेगी।

4- आई ड्रॉप का यूज

आंखों को ड्राई होने से बचाने और नम रखने के लिए आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना जरूरी है। यह आपकी आंखों को इन्फेक्शन से बना कर रखेगा।

5- लेंस केस साथ रखें

कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने वालों को हमेशा अपने साथ लेंस केस रखना चाहिए। ऐसा न करने से आपके लेंस गंदे और सूख सकते हैं जिससे उसका उपयोग करने पर आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में लेंस केस साथ रखे ताकि जब भी आप उसे हटाए तो केस में सुरक्षित रख सकें। 

(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

टॅग्स :मानसून हेल्थ टिप्स हिंदीमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब