लाइव न्यूज़ :

Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस, 35 वर्षीय नाइजीरियाई युवक संक्रमित, देश भर में 6 मामले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2022 21:39 IST

Monkeypox in Delhi: दिल्ली में रहने वाला 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति, जिसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है, मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल सरकार ने सोमवार को पुष्टि की कि 30 जुलाई को 22 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह मंकीपॉक्स से संक्रमित था।भारत में अब तक मंकीपॉक्स संक्रमण के 6 मामले सामने आए हैं। केरल में तीन मामले, राजस्थान में एक और दिल्ली का 2 मामला शामिल हैं।

नई दिल्लीःदिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में रहने वाला एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित व्यक्ति का हाल ही में विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है, यह भारत में मंकीपॉक्स का छठा मामला है।

भारत में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सूत्रों ने बताया कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले नाइजीरियाई व्यक्ति को सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस संक्रमण के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है।

सूत्रों के मुताबिक, नाइजीरियाई व्यक्ति पिछले पांच दिनों से बुखार से जूझ रहा है और उसके शरीर पर दाने भी हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित के हाल-फिलहाल में विदेश या देश में यात्रा करने का कोई इतिहास नहीं है। सूत्रों के अनुसार, नाइजीरियाई व्यक्ति के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए थे और सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट से उसमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। उन्होंने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में अफ्रीकी मूल के दो और संदिग्ध मरीजों को भी भर्ती कराया गया है।

केरल सरकार ने सोमवार को पुष्टि की कि 30 जुलाई को 22 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह मंकीपॉक्स से संक्रमित था। इस तरह देश में मंकीपॉक्स से यह पहली मौत है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), पुणे को भेजे गए नमूनों में संक्रमण मिला और यह पश्चिम अफ्रीकी संस्करण था।

दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध रोगी ने करीब एक महीने पहले विदेश की यात्रा की थी। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के रहने वाले व्यक्ति को पिछले एक सप्ताह से बुखार और घाव थे।

भारत में अब तक मंकीपॉक्स संक्रमण के 6 मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले केरल में तीन मामले, राजस्थान में एक और दिल्ली का 2 मामला शामिल हैं। इस बीच, पश्चिमी दिल्ली का व्यक्ति जो राजधानी का पहला मंकीपॉक्स का मामला था एलएनजेपी अस्पताल के पृथक वार्ड में स्वस्थ हो रहा है।

टॅग्स :मंकीपॉक्सदिल्लीकेरलराजस्थानवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत