लाइव न्यूज़ :

अगर सेहत को देना चाहते है दोगुना फायदा तो मिलाएं शहद और आंवला, भरपूर मात्रा में मिलेगा कैल्शियम,आयरन और प्रोटीन का डोज

By आजाद खान | Updated: March 7, 2022 17:17 IST

जानकारों की माने तो इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है।

Open in App
ठळक मुद्देशहद और आंवला सेहत के बहुत उपकारी माना जाता है।जानकार इसे हमेशा इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इससे हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है।

Honey and Amla in Hindi:  शहद (Honey) और आंवला (Amla) को शरीर के लिए बहुत उपकारी माना जाता है। दोनों के इस्तेमाल से आपको दोगुना फायदा मिलेगा। आंवला जिसे सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है क्योंकि यह सर्दियों में ही ज्यादा पाया जाता है। वहीं शहद को आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। इन दोनों में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जिससे आपके शरीर को फायदा ही फायदा मिलता है। तो ऐसे में आइए जानते है कि इन दोनों में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

आंवला और शहद के पोषक तत्व (Honey and Amla Nutrients)

आंवला और शहद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिन में से कुछ को नीचे बताया गया है। ये पोषक तत्व से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। 

कैल्शियमआयरनप्रोटीनऊर्जाकार्बोहाइड्रेटजिंककॉपरपोटैशियमफॉस्फोरसनियासिनराइबोफ्लेविनफोलेटसेलेनियमसैचुरेटेड फैटी एसिड विटामिन बी6, ई, ए 

शहद और आंवला के फायदे (Honey and Amla Benefits)

शहद और आंवला को शरीर के लिए बेहद हेल्थी माने गए हैं। इससे कुछ खास फायदों को नीचे बताए गए हैं। तो आइए जानते है कि वे कौन-कौन से शहद और आंवला के फायदे है।

--आंवला आपके बालों को मजबूत कर, उन्हें लंबा और हेल्थी बनाता है तो शहद से आपके स्कैल्प संबंधित समस्याएं दूर हो सकती है। शहद आपके सर को रूसी से भी बचाता है और बालें के गिरने में रोक थाम करता है। 

--शहद में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल तत्व स्किन को बैक्टीरियल इंफेक्शन से दूर कर स्किन मुलायम, मॉइस्चराइज बनाता है। वहीं आंवला एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाकर हमारे स्किन को ग्लो कराता है। 

-- आंवला में जहां विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। वहीं शहद के सेवन से भी इम्यूनिटी मजबूत होती है। शहद हमें एंटीबॉडी कई तरह के वायरस, बैक्टीरिया से भी बचाता है।

--इन सब फायदे के अलावा, शहद-आंवला आपके पाचन शक्ति को मजबूत कर  पीलिया, अस्थमा जैसे बीमारियों से भी हमें बचाता है। ये दोनों शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।  

शहद-आंवले का ऐसे करे इस्तेमाल (Honey and Amla Uses)

इसको इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आप आंवले के जूस में शहद को डाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आंवले का कसैला, खट्टा स्वाद भी दूर हो जाएगा। वहीं आंवले का चूरण भी बाजार में मिलता है, इसके चूरण में शहद मिलाकर खाने से खांसी में बहुत फायदा मिलता है। आंवले का सेवन आप कच्चा, जूस, चटनी बनाकर या किसी भी दूसरी चटनी में आंवले का पाउडर डालकर भी कर सकते हैं। अब ये आप पर है कि आप इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब