लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः ओमीक्रोन के बी.ए.4 स्वरूप के चार और बी.ए.5 के तीन मामलों की पुष्टि, पुणे में अलर्ट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2022 19:13 IST

 महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में  कोविड के 529 नए मामले सामने आए हैं और 325 मरीज ठीक हुए और एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देचार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।चार रोगियों की आयु 50 वर्ष से अधिक और दो की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है, जबकि एक रोगी की आयु नौ साल है।सभी छह व्यस्क कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ले चुके हैं।

पुणेः स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में ओमीक्रोन के बी.ए.4 स्वरूप के चार मामलों और बी.ए.5 के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में  कोविड के 529 नए मामले सामने आए हैं और 325 मरीज ठीक हुए और एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी में हल्के लक्षण दिखे हैं और घरों पर ही उनका इलाज चल रहा है। दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में अप्रैल में ओमीक्रोन के उपस्वरूपों के बारे में पता चला था, लेकिन राज्य में अब तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया था।

अधिकारी ने कहा, ''विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ने जीनोम अनुक्रमण किया, जिसके निष्कर्षों की फरीदाबाद स्थित भारतीय जैव डेटा केंद्र ने पुष्टि की है। पुणे के लगभग सात लोगों में ओमीक्रोन के उपस्वरूप का संक्रमण मिला है। '' उन्होंने कहा, ''चार रोगी बी.ए.4 जबकि अन्य बी.ए.5 स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

चार रोगियों की आयु 50 वर्ष से अधिक और दो की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है, जबकि एक रोगी की आयु नौ साल है।'' अधिकारी ने कहा, ''सभी छह व्यस्क कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ले चुके हैं, जबकि एक ने तो बूस्टर खुराक भी ले रखी है। बच्चे का टीकाकरण नहीं हुआ है।

सभी में कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं और घरों में ही उनका इलाज चल रहा है।'' अधिकारी ने कहा कि उनके नमूने 4 से 18 मई के बीच लिये गए थे। उनमें से दो दक्षिण अफ्रीका और बेल्जियम गए थे, जबकि तीन ने केरल और कर्नाटक की यात्रा की थी। दो अन्य रोगियों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।''

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत