लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड के 61 नए मरीज सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2025 19:35 IST

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोविड के 61 नए मरीज सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई

Maharashtra 61 New Covid Cases Reported:महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए आए मामलों में 19 मुंबई के, 11 पुणे के, पांच पिंपरी छिंचवाड के हैं। इसके अलावा ठाणे नगर निगम क्षेत्र, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, सातारा, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और वर्धा में भी नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक 23,241 नमूनों की जांच की गई और संक्रमित पाए गए 1,695 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग के मुताबिक मुंबई में इस साल की शुरुआत से अब तक सबसे अधिक 899 मामले सामने आए हैं जिनमें मई में 435 और जून में अब तक 458 मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार से अब तक किसी संक्रमित की मौत की खबर नहीं है। उसने बताया कि एक जनवरी से अब तक कुल 31 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 30 को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम