लाइव न्यूज़ :

मप्र में शुक्रवार को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

By IANS | Updated: January 11, 2018 18:00 IST

पूरे प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में एक ही निर्धारित समय में सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम गतिविधि संपन्न की जाएगी।

Open in App

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया है। राज्य स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में प्रात: नौ बजे से आयोजित होगा। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, भोपाल के सामूहिक सूर्य नमस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह, राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा दीपक जोशी, महापौर आलोक शर्मा भी शामिल होंगे।सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का पूर्व अभ्यास लाल परेड ग्राउंड में गुरुवार सुबह किया गया। शुक्रवार को होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों द्वारा किया जाएगा। बताया गया है कि पूरे प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में एक ही निर्धारित समय में सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम गतिविधि संपन्न की जाएगी। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम स्वैच्छिक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-सामान्य को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

टॅग्स :स्वास्थ्यइंडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत