लाइव न्यूज़ :

सावधान! ब्लड प्रेशर कम होने पर 2 मिनट के अंदर करें ये 8 उपाय, बच सकती है मरीज की जान

By उस्मान | Updated: January 20, 2020 11:11 IST

ब्लड प्रेशर कम होने से मरीज को हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर होने का खतरा हो सकता है

Open in App

ब्लड प्रेशर बढ़ना और कम होना दोनों ही मामलों में आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ब्लड प्रेशर कम होने पर शरीर में खून की गति सामान्य से कम हो जाती है। नार्मल ब्लड प्रेशर 120/80 को माना जाता है। अगर ब्‍लड प्रेशर 90 से कम हो जाए, तो उसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं। मेडिकल भाषा में इसे हाइपोटेंशन कहा जाता है। 

अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता है कि वे इससे पीड़ित हैं। चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना इसके आम लक्षण हैं। लो ब्लड प्रेशर दिमाग में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को बहने से रोक सकता है। अगर समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर कम होने कई कारण हो सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना, गर्भावस्था, दिल से जुड़ीं समस्याएं और कुछ पोषक तत्वों की कमी जैसे बी-12 और आयरन की कमी के कारण एनीमिया हो सकता है, जो बदले में लो ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। 

नमकलो बीपी के उपाय में आप नमक को शामिल कर सकते हैं। नमक की संतुलित मात्रा शरीर में रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने काम कर सकती है। नमक में सोडियम होता है जो ब्लड प्रैशर को बढ़ाता है। लेकिन यह बात ध्यान में रखें कि नमक की मात्रा इतनी भी न बढ़ा दें कि सेहत पर बुरा असर पड़े।

कॉफीलो बीपी का इलाज करने के लिए आप कॉफी का सेवन कर सकते हैं। ब्लड प्रैशर कम रहने पर एक कप कॉफी रोज पीएं लेकिन यह ध्यान रखें कि इसके साथ कुछ न कुछ जरूर खाएं।

किशमिशरात में 30 से 40 किशमिश भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप उस पानी को भी पी सकते हैं। आप महीने में एक बार ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा एक गिलास दूध में 4-5 बादाम और 10 से 15 किशमिश भी मिलाकर ले सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल होती है।

तुलसीजड़ी-बूटियों में सबसे उच्च तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है जो लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है वो रोजाना 3 से 4 पत्तियां तुलसी की सेवन करे इससे ब्लड प्रैशर नार्मल हो जाता है। तुलसी में विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को संतुलित करते हैं और तनाव को भी दूर करते हैं।

लेमन जूसअगर आपके घर में किसी वजह से किसी का ब्लड प्रेशर कम होने लगे, तो आपको तुरंत उसे लेमन जूस में हल्का सा नमक और चीनी डालकर देना चाहिए, इसे पीने से लो ब्लड प्रेशर में काफी फायदा हो सकता है। 

चुकंदर का जूसरोजाना एक कप कच्चे चुकंदर का जूस पिएं। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए परफेक्ट उपाय है। इसके अलावा आप एक कप हार्ड कॉफी भी पी सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट बादाम के पेस्ट को गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह भी देते हैं।

मूलीमूली पोटेशियम का खजाना है। यह पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बहुत जरूरी है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है और आपके रक्त प्रवाह को नियंत्रण में रखता है। इसका खून पर ठंडा प्रभाव पड़ता है।

मेथीमेथी में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। उपभोग करें कि मेथी पत्तियां और बीज दोनों स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं क्योंकि वे सोडियम पर बहुत कम हैं। रोजाना इसके सेवन से आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सउच्च रक्तचापब्लड प्रेशर डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब