लाइव न्यूज़ :

अपनी बायोपिक के ट्रेलर में हॉट, सेक्सी और फिट दिख रही हैं सनी लियोन, ऐसे बनाया स्लिम फिगर

By उस्मान | Updated: July 6, 2018 11:58 IST

फिगर को स्लिम एंड सेक्सी रखने के लिए उनकी सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ होती है। मेडिटेश से वह कूल रहती हैं।

Open in App

सनी लियोन को चाहने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' का ट्रेलर जारी हो गया है। सनी लियोन की यह बायोपिक एक वेब फिल्म है। 2 मिनट 24 सेकंड का यह ट्रेलर खूब वायरल हो रहा है और एक ही दिन में इसे देखने वालों की संख्या लगभग 7 लाख पहुंच गई है। यह वेब सीरीज 16 जुलाई को वेब प्लेटफॉर्म ZEE5 पर प्रसारित की जाएगी। ट्रेलर को देखकर लगता है कि दर्शकों को इस वेब सीरीज में सनी लियोन के बोल्ड सीन से लेकर सेमी न्यूड सीन तक देखने को मिलेंगे। फिल्म में उनका बचपन को भी दिखाया गया है जब वह सब कुछ होने के बावजूद भी खुद को अकेला मेहसूस करती थीं। उनके कई पहलू को दिखाया गया है जब वह पोर्न इंडस्ट्री में नहीं थी और दूसरा जब उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा। अपने हॉट एंड बोल्ड अंदजा से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सनी लियोन अपनी पिछली फिल्मों की तरह इस वेब मूवी में भी काफी हॉट एंड सेक्सी नजर आ रही हैं। 

सनी अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि वो हमेशा हेल्दी और फिट नजर आती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। सनी स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं।

 

बॉलीवुड में आज फिटनेस के लिए मेल आर्टिस्ट के साथ-साथ फीमेल आर्टिस्ट भी कठोर मेहनत करने लगे हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर सितारे जिम में देखे जाते हैं। बेशक सुष्मिता, मलाइका और बिपासा अपनी फिटनेस के लिए काफी सजग रहती हैं लेकिन इन अभिनेत्रियों में सनी का भी नाम जुड़ गया है। 

इसमें कोई शक नहीं है कि सनी जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आज कल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए। 

फिगर को स्लिम रखने के लिए उनकी सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ होती है। मेडिटेश से वह कूल रहती हैं। सनी मेडिटेशन से स्ट्रेस को घटाने का बेस्ट तरीका मानती हैं। वो नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और पिलेट्स शामिल हैं।

हाल ही में सनी लियोन ने अपने वर्कआउट एक वीडियो इंटाग्राम पोस्ट पर शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में सनी ब्लैक ऑउटफिट पहने हुए हार्ड वर्क आउट करती नजर आ रही हैं। सनी लियॉन अक्सर अपने वर्कआउट के फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

सनी के अनुसार, आपको रोजाना वॉकिंग पर जरूर जाना चाहिए। एक बेहतर फिगर पाने के लिए आपको सही तरह से एक्सरसाइज करना जरूरी है बल्कि सही डाइट भी उतनी ही जरूरी है। यानी अगर आपको एक टोंड बॉडी चाहिए तो आपको समय निकालकर मेहनत करनी होगी। 

यह भी पढ़ें- नेहा जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर पाने के लिए रोजाना 15 मिनट करें ये काम

सनी  के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन जिम में वर्कआउट करते हुए फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। चूंकि सनी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और अपने फैंस के लिए वर्कआउट वाली फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सनी लियोनफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?