लाइव न्यूज़ :

बासी खाना सेहत के लिए अच्छा है या बुरा? जानें एक्सपर्ट्स की राय और बचे हुए फूड के नुकसान

By आजाद खान | Updated: April 25, 2023 18:08 IST

आयुर्वेद का कहना है कि किसी भी भोजन को उसके बनने के तीन घंटे के अंदर उसे खा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तीन घंटे तक उस भोजन का स्वाद और पोषण बरकरार रहता है और इसके बाद उसके पोषण मूल्य पर प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबासी खाने को लेकर कई दावे किए जाते है। विज्ञान कहता है कि बासी खाने को गर्म कर उसे खाया जा सकता है। लेकिन आयुर्वेद खाने के गर्म करने कर उसे खाने को सही नहीं मानता है।

Stale Food Health Risk:  बचा हुआ खाना हम सब खाते है और कई बार हमने यह भी सुना है कि बासी खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है फिर भी हम बचा हुआ खाना खाते है। जानकारों का मानना है कि किसी भी खाने को दोबारा गर्म करने से इसकी ताजगी और स्वाद को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलती है। लेकिन आयुर्वेद का कहना है कि किसी भी खाने को गर्म करके खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है क्योंकि इससे बीमारियां होती है। 

ऐसे में क्या हमें बासी खाना खाना चाहिए और अगर खाना चाहिए तो बचा हुआ खाना खाने का सही समय क्या है, आइए जान लेते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे की इस बारे में विज्ञान क्या कहता है और इस सिलसिले में आयुर्वेद का क्या कहना है। 

बासी खाने पर विज्ञान और आयुर्वेद की राय

विज्ञान के अनुसार, किसी भी बासी खाने को अगर 15 सेकंड के लिए 165°F के टेंपरेचर पर रखा जाए तो उस खाने पर मौजूद बैक्टीरिया और जर्म को मारा जा सकता है जिसके बाद वह खाना खाया जा सकता है। विज्ञान के अनुसार, ऐसा करने से खाने की ताजगी और स्वाद बना रहता है और इसे खाया भी जा सकता है। लेकिन उधर आयुर्वेद का कहना है कि किसी भी खाने को उसके बनने के तीन घंटे बाद से उसके पोषण मूल्य धीरे-धीरे खोने लगते है। 

आयुर्वेद के अनुसार, किसी भी पहले पके हुए खाने को या यह कह ले कि बासी खाने को तीन घंटे के अंदर ही खा लेना चाहिए। ऐसे में किसी कारण अगर आप हर रोज बासी खाना खाते है तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप 24 घंटे से ज्यादा देर वाले बासी खाने को न खाएं। यही नहीं आप अपने खाने को सही से संभाल कर रखें ताकि उसकी ताजगी ज्यादा से ज्यादा बनी रहे और उसमें बैक्टीरिया नहीं पनप सके। 

बचा हुआ खाना खाने के नुकसान

जानकारों की माने तो बचा हुआ खाना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपको इनडाइजेशन हो सकता है। यही नहीं आपको पेट फूलने और शरीर में कई और किस्म की परेशानी भी हो सकती है। इन सब के अलावा इस तरह के बासी खाना खाने से आपके आंतों पर भी असर पड़ सकता है। 

यही नहीं आयुर्वेद का यह भी कहना है कि फ्रिज से निकाल कर खाने को दोबारा गर्म करने से भोजन के पोषण मूल्य पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में खाने को जल्द से जल्द खाने को लेकर आयुर्वेद जोर देता है और बासी खाने से बचने की सलाह देता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सभोजनहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!