इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 5 सस्ती सब्जी, कई रोगों से होगा बचाव

By उस्मान | Published: June 3, 2021 03:10 PM2021-06-03T15:10:08+5:302021-06-03T15:10:08+5:30

कोरोना काल में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर खिलाएं ये सब्जियां

include these 5 vegetables in your daily diet to boost immunity system naturally and fight covid like virus | इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 5 सस्ती सब्जी, कई रोगों से होगा बचाव

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsकोरोना काल में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए बच्चों को जरूर खिलाएं ये सब्जियां विटामिन सी का भंडार हैं ये सब्जियांसंक्रमण का खतरा कम करने में सहायक हैं

एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए स्वस्थ आहार जरूरी है। स्वस्थ आहार शरीर को रोगों से बचाकर आपको लंबा और स्वस्थ जीवन देने में सहायक है। कोरोना काल में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना और ज्यादा जरूरी हो गया है। 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि विटामिन सी जैसे पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं। हम आपको विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो कोरोना महामारी में आपके शरीर को मजबूत बनाकर कई रोगों से बचाने में सहायक हो सकती हैं।

शिमला मिर्च
मिर्च में किसी भी खट्टे फल की तुलना में विटामिन सी की समान मात्रा होती है। यह सब्जी बीटा कैरोटीन का भी बेहतर स्रोत है। इसमें मौजूद खनिज और विटामिन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकते हैं। यह आंखों को स्वस्थ रखने और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है।

नींबू
नींबू विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अधिक उपलब्ध स्रोतों में से एक है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को मुक्त कणों को हटाने में मदद करते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस छोटे फल में काफी मात्रा में थियामिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी -6, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर और मैंगनीज भी होते हैं।

लहसुन
स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी हैं। इसकी खोज आज से हजारों साल पहले ही चीन और मिश्र में कर ली गई थी। भारतीय आयुर्वेद में भी लहसुन को बहुत महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। लहसुन में खासकर एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है, लहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन के कारण ही इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है।

पालक
पालक के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। पालक को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं।

ब्रोकली
सब्जियों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसकी वजह है ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। रोजान एक कर ब्रोकली खाने से शरीर को 116% विटामिन K मिलता है और 135% विटामिन C मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली में फॉलेट, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि मिनरल्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों से आपको बचाते हैं।

Web Title: include these 5 vegetables in your daily diet to boost immunity system naturally and fight covid like virus

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे