लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में अगर खाते है अमरूद तो नहीं फेंके उसके छिलके, बनाएं ये रेसिपी-ऐसे करें इसे इस्तेमाल

By आजाद खान | Updated: January 6, 2023 16:43 IST

जानकारों की माने तो अमरूद की तरह अमरूद का छिलका भी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और यह टेस्ट में भी बेस्ट होता है। लोग अमरूद के छिलके को फ्राइज के रूप में भी तैयार करते इसे काफी पसंद से खाते है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों आते ही लोग अमरूद को जमकर खाते है। इस सीजन में अमरूद के खाने से सेहत को काफी लाभ मिलता है।लेकिन क्या आप जानते है कि अमरूद के साथ अमरूद के छिलके भी खाए जाते है।

Guava Peel Fries: सर्दियां आते ही बाजारों में अमरूद मिलने लगता है और लोग इस सीजन में इसे जमकर खाते भी है। अमरूद एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। यही नहीं यह आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज करता है जिससे आपको वजन कम करने में आपको मदद मिलती है। अमरूद आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है और इससे पेट की हर समस्या भी दूर हो सकती है। 

ऐसे में केवल अमरूद ही नहीं बल्कि अमरूद का छिलका भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। यह खाने में चटपटा तो होता ही है, इससे सेहत को भी लाभ होती है। आप अमरूद के छिलके को किसी भी तरीके से खा सकते है इससे आपको फायदा ही मिलेगा। आप इसी ऐसे ही इस पर नमक और लाल मिर्च छिड़कर खा सकते है और नहीं तो आप इसका रेसिपी भी बना सकते है। 

लोग इसके छिलके के फ्राइज भी बनाते है तो खाने में काफी टेस्टी लगता है और इससे सेहत भी ठीक रहता है। ऐसे मे आइए आपको बताते है कि इस सर्दी में आप इसे कैसे खा सकते है और आप इसका फ्राइज कैसे बना सकते है। 

अमरूद के छिलके के फ्राइज बनाने में क्या-क्या लगेगा

मरूद के छिलके का फ्राइज बनाना काफी आसान है। ऐसे में इसे तैयार करने के लिए आपको नीचे बताई गई चीजों की जरूरत पड़ेगी। आप इसके छिलके के फ्राइज बनाने के लिए इन चीजों को पहले इक्ट्ठा कर लें और फिर तब आप फ्राइज बनाएं। 

अमरूद के छिलके 2 कप नमक स्वादानुसार काली मिर्च स्वादानुसार नींबू का रस

ऐसे बनाए अमरूद के छिलके का फ्राइज 

एक बार जब आप अमरूद के छिलके के फ्राइज बनानी वाली सामग्री को तैयार कर लें तो इसे बनाने की प्रक्रिया ऐसे शुरू करें। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

सबसे पहले आप छिलके को छील लें और उसे धो कर एक प्लेट में रख लें। इसके बाद ओवन को ऑन करें और उसे 200 डिग्री पर प्रीहीट कर छोड़ दें। फिर आप बेकिंग ट्रे में बटर पेपर को बिछाकर अमरूद के छिलके को फैला दें और इस पर ब्रश से तेल लगा दें। इसके बाद इस पर नमक और काली मिर्च छिड़क लें और बेकिंग ट्रे को ओवन में पांच मिनट तक रखें। इस दौरान छिलकों को दोनों ओर बेक कर लें और फिर आपका अमरूद के छिलके का फ्राइज तैयार हो गया। ऐसे में इस पर नींबू का रस डाल लें और इसे चटनी या डिप के साथ खाएं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सविंटरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब