लाइव न्यूज़ :

खाने के बाद अगर होती है गैस, अपच, खट्टी डकार की समस्या तो करें ये आसान उपाय, पेट रहेगा हल्का, बढ़ेगी पाचन शक्ति

By प्रिया कुमारी | Updated: June 30, 2020 12:18 IST

गैस की परेशानी हर एक दूसरे व्यक्ति को है इसके पीछे की वजह है हमारा खाना पीना और शारीरिक गतिविधियों का कम होना। अगर आप भी गैस से परेशान हैं तो इन आसान तरीकों से गैस से छुटकारा पा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप भी रात के खाने के बाद अच्छी नींद नहीं ले पाते तो करें ये उपाय। कुछ घरेलू नुस्खों से आप गैस जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि रात को खाना खाने के बाद जब आप सोने जाओ तो और नींद भी आए लेकिन आप सो नहीं पाओ। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि आप पेट में अतिरिक्त गैस महसूस करते हैं, जो आपको बहुत ज्यादा असहज बनाती है और आप बिस्तर पर इधर-उधर करवटे बदलते रहते हैं और चीजों के सामान्य होने का इंतजार करते हैं ताकि आप अंत में कुछ समय के लिए आराम कर सकें।

क्या आपके साथ ऐसा पहले कभी हुआ है? अगर आप ऐसा झेल चुके हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपके लिए मददगार साबित होंगे। अधिकांश लोग दिन के समय की तुलना में रात खाने के बाद गैस की शिकायत होती है। ऐसा केवल इन तीन कारणों से होता है तो चलिए जानते हैं कि ऐसा होने पर हमे क्या करना चाहिए। 

इसकी वजह 

शरीर में गैस होना एक नॉर्मल सी बात है हमारे आंत के रास्ते में रहने वाले अच्छे बैक्टीरिया, जो खाने को पचाने में हमारी मदद करते हैं, हमारे पाचन तंत्र में पूरे दिन गैस का उत्पादन करते हैं। कुछ गैसों को बैक्टीरिया द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। लेकिन कुछ गैस को फार्ट और रबिंग के जरिए से शरीर से बाहर निकाला जाता है। गैस बनने की प्रक्रिया खाना खाने के बाद होती है। इसलिए अगर रात में भोजन आप ज्यादा करते हैं तो आपके पेट में आप गैस महसूस करते हैं। 

भोजन को पूरी तरह से पचाने में स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया को लगभग छह घंटे लगते हैं। इसलिए आप अपने लंच सहित पिछले छह घंटों में जो कुछ भी खा चुके हैं, उसके कारण आपके पेट में गैस बन सकती है। 

उपाय

रात को खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाने से पहले 20 मिनट तक टहलें।  भोजन करने के तुरंत बाद तुरंत बिस्तर पर ना पड़े रहे। एक अच्छी नींद के लिए खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट तक टहले। 

दूसरा आप ये कर सकते हैं कि जितना हो सके पानी पीएं। दिन भर में कम पानी का सेवन करना भी रात में आपकी तकलीफ को बढ़ा सकता है। इसलिए खाने को ठीक से पचाने के लिए और शरीर में गए पोषक तत्वों को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। 

आपके भोजन-समय के बीच का अंतर पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके भोजन-समय के बीच का अंतर बहुत अधिक नहीं होना चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र में गैस निर्माण को बढ़ाता है। इसे रोकने के लिए अपने भोजन के बीच कुछ खाएं।

 कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जो आपको गैस से छुटकारा दिलाएंगे

अजवाइन के बीज में थाइमोल नामक एक यौगिक होता है, जो गैस्ट्रिक रस को स्रावित करता है और पाचन में मदद करता है। अगर आप भी गैस से परेशान हैं तो आप एक बार पानी के साथ लगभग आधा चम्मच अजवाइन के बीज खा सकते हैं। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

जीरा पानी गैस्ट्रिक या गैस की समस्या का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। जीरा में आवश्यक तेल होते हैं, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं जो भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है और अतिरिक्त गैस के निर्माण को रोकता है।  एक चम्मच जीरा लें और इसे दो कप पानी में 10-15 मिनट के लिए उबालें। इसे ठंडा होने दें और अपने भोजन के बाद इसे पियें

अदरक का इस्तेमाल कई तरह के परेशानियों में किया जाता है। ताजा अदरक पेट की गैस को दूर करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। गैस से राहत पाने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इसमें दूध न मिलाए पेट की गैस में राहत पाने के लिए आपको एक कप पानी में ताजा अदरक के काटकर उबाल लें इसे हल्का गर्म होने से औप पीएं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडवर्कआउटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब