लाइव न्यूज़ :

हर रोज देर तक बैठकर कर रहे है काम तो जाए सावधान, हो सकती है आपको फिजिकल और मेंटल बीमारियां, जानें इसके बड़े नुकसान

By आजाद खान | Updated: June 10, 2023 14:07 IST

जानकारों के अनुसार, ज्यादा देर तक एक ही जगह पर काम करने से आप मोटे भी हो सकते है और इससे आपको डायबिटीज भी हो सकती है। यही नहीं आपकी यह आदत आपकी समस्या और भी बढ़ा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जगह बैठकर देर तक काम करना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे आपको फिजिकल और मेंटल बीमारियां भी हो सकती है। यही नहीं इससे आपको कई और समस्या भी हो सकती है।

Health Tips:  कोरोना काल के बाद से जो वर्म फ्रॉम होम का कल्चर चला है और इस कारण लोग एक जगह बैठकर ज्यादा देर तक काम कर रहे है, जिससे उन्हें काफी समस्या हो रही है। आमतौर पर लोगों को एक जगह बैठकर ज्यादा देर तक काम करते हुए देखा जा रहा है चाहे वह लैपटॉप हो या फिर ऐसे ही, लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। 

इससे पहले भी कई शोध किए जा चुके है जिससे यह खुलासा हुआ है कि एक जगह बैठकर काम करते रहना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे लोगों को कई परेशानी हो सकती है। हाल में भी कुछ स्टडी सामने आए हैं जिसमें यह खुसाला हुआ है कि हमें एक जगह ज्यादा देर कर बैठे नहीं रहना चाहिए। 

ऐसे में आइए जानते है कि आखिर क्यों हमें एक जगह ज्यादा देर तक बैठे नहीं रहना चाहिए और इससे हमारे शरीर को क्या नुकसान पड़ता है, आइए जान लेते है। 

क्या हुआ है खुलासा

हाल ही में हुए कुछ स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि हमारे द्व्रारा ज्यादा देर तक एक जगह बैठे रहना हमारे सेहत के लिए सही नहीं है। इससे हमें फिजिकल और मेंटल बीमारी भी हो सकती है। अधय्यन में यह खुलासा हुआ है कि जो लोग ज्यादा देर तक एक जगह बैठे रहते है उनमें दूसरों के मुकाबले हार्ट डिजीज, नर्व्स, हड्डियों की समस्या ज्यादा पाई गई है। यह नहीं इस कारण आप दिमागी तौर पर भी बीमार हो सकते हैं। 

शोधकर्ताओं की अगर माने तो इस तरीके से बैठना से हम में कुछ समय बाद डिमेंशिया मरीजों के लक्षण देखने को मिलने लगते है। UCLA के शोधकर्ताओं के अनुसार, आपके द्वारा इस तरीके से एक जगह बैठे रहने पर आपका वह ब्रेन का हिस्सा ज्यादा प्रभावित होता है जहां आप अपनी यादें रखते हैं।  

ऐसे बैठने से हो सकती है ये भी समस्या

यही नहीं इस तरीके से बैठे रहने से आप में कुछ और भी समस्या हो सकती है। जानकार मानते है कि इस कारण आपका वजन घट सकता है और इससे आपको डायबिटीज भी हो सकती है। इसके अलावा वे लोगों के पैरों में खून के धक्के भी जमने की बात कहते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMental Healthफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब