लाइव न्यूज़ :

सीढ़ियां चढ़ने पर घुटनों में होता है दर्द तो आज से शुरू कर दें ये करना, जानें इस समस्या को दूर करने के जरूरी सुझाव

By आजाद खान | Updated: August 12, 2023 14:11 IST

सीढ़ियां चढ़ने में होने वाली दिक्कतों को कुछ घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर समस्या गंभीर हो तो इसमें डॉक्टरों का सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कतें होती है।क्या बुढ़ें और क्या बड़े, सभी में यह समस्या देखी गई है। कुछ मामलों में यह एक गंभीर रूप धारण कर कर लेती है जिसमें डॉक्टरों की सलाह लेना जरूरी होता है।

Home Remedies For Knee Pain While Climbing Stairs: अकसर लोगों को यह देखा गया है कि जब वे सीढ़ियों पर चढ़ते है तो उनके घुटनों में दर्द होने लगता है। क्या बुढ़े और क्या जवान आजकल हर किसी को सीढ़ियों पर चढ़ने से दिक्कत होती है। कुछ मामलों में तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती लेकिन आमतौर पर अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे है तो कुछ उपायों को अजमा कर इस समस्या को दूर कर सकते है। 

ऐसे में आज की इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि सीढ़ियां चढ़ने पर होने वाले दर्द से हम राहत कैसे पा सकते है। यही नहीं इस समस्या के गंभीर रूप क्या है और इस हालत में हमें क्या करना चाहिए। आइए आज के इस लेख में हम इसे एक-एक करके जान लेते है। 

सीढ़ियां चढ़ने पर होने वाले दर्द को दूर करने के उपाय

जानकारों की अगर माने तो जिन लोगों को सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत और इससे उनके घुटनों में दर्द होता है तो उन्हें आगे बताए गए कुछ उपायों को अजमाना चाहिए। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह से ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) की दवाएं लेनी चाहिए। यही नहीं अगर आपका वजन ज्यादा है तो उसे आपको कंट्रोल करना होगा ताकि आपको यह परेशानी न हो। यही नहीं बहुत समय तक एक जगह न बैठें और हर वक्त एक्टिव रहें। 

यही नहीं आप जल्द आराम के लिए घुटनों में बर्फ लगाए और समय समय पर मसाज करें। आप घुटनों की सूजन और जकड़न दूर करने के लिए गर्म सिकाई भी कर सकते है साथ ही आप हर रोज एक्सरसाइज करें जिसमें स्ट्रेचिंग भी शामिल होनी चाहिए। इन सब के अलावा लोगों को आराम भी करना चाहिए। 

घुटनों को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

सीढ़ियां चढ़ने पर होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए आप अपने शरीर के वजन को लीमिट में रखें और अपने मोटापा को कंट्रोल कर रखें। बिना मतलब घुटनों पर ज्यादा वजन न दें और एक जगह घुटनों के बल न बैठें। यही नहीं आप अच्छी क्वालिटी के ही जूतें पहनें ताकि आपकी समस्या जल्द ही दूर हो जाए। 

इस तरीके से सीढ़ियां चढ़ने पर होने वाली दिक्कतों में चोंड्रोमलेशिया पटेला, आर्थराइटिस, लिगामेंट में चोट और पेटेलोफीमोरल दर्द सिंड्रोम भी शामिल है। इन गंभीर रूप में आप डॉक्टर से जरूर सलाह लें। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?