लाइव न्यूज़ :

प्री-डायबिटीज में ऐसे रखें अपना ख्याल, स्वस्थ्य रहेगी आपकी सेहत

By अंजली चौहान | Updated: February 1, 2023 17:59 IST

जानकारों का मानना है अगर समय रहते अपने खान-पान और जीवनशैली में कुछ बदलाव कर लिए जाए तो प्री-डायबिटीज से बचा जा सकता है। रोजमर्रा अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके हम प्री-डायबिटीज से छुटकारा पा सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे प्री-डायबिटीक लोग अपने खान-पान में सुधार करके इसके जोखिम को कम कर सकते हैं। रोजाना व्यायाम करने से प्री-डायबिटीज का खतरा कम होता है। अपनी थाली में फल, सब्जी और मोटे अनाज को शामिल करना बेहद जरूरी है।

नई दिल्ली: डायबिटीज यानी मधुमेह के शिकार लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। जरा सी लापरवाही के कारण डायबिटीज से पीड़ित लोगों को गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। मगर ऐसे बहुत कम लोग है जिन्हे प्री-डायबिटीज के बारे में पता है। प्री-डायबिटीज एक अवस्था है जो डायबिटीज के बेहद करीब है, यानी जब किसी का ब्लड शुगर लेवल खतरे के निशान से ठीक नीचे हो इस अवस्था को प्री डायबिटीज की श्रेणी में रखा जाता है। 

जानकारों का मानना है अगर समय रहते अपने खान-पान और जीवनशैली में कुछ बदलाव कर लिए जाए तो प्री-डायबिटीज से बचा जा सकता है। रोजमर्रा अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके हम प्री-डायबिटीज से छुटकारा पा सकते हैं। 

प्री-डायबिटीज में कैसे रखें अपना ख्याल?

रोजाना करें व्यायाम- अगर आप प्री-डायबिटीज से पीड़ित है तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। रोज नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके शरीर में फुर्ती रहेगी और प्री-डायबिटीज का खतरा कम होगा। 

वजन पर कंट्रोल- प्री-डायबिटीज के मरीजों को अपना वजन बढ़ने नहीं देना है। वजन ज्यादा होने से प्री-डायबिटीज एक स्तर ऊपर उठ कर डायबिटीज की बीमारी में तब्दील हो सकता है। ऐसे में अपने वजन को कंट्रोल करने बेहद जरूरी है। 

खाने में लो कार्ब डाइट- अगर आपको प्री-डायबिटीज की दिक्कत है तो आपको खाने में कार्बोहाइडेट की मात्रा को कम करना चाहिए। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम करेगा और बढ़ेगा नहीं।

जीवनशैली में बदलाव- वर्तमान समय में हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं जो हमारी सेहत पर बुरा असर डालती है। मगर जीवनशैली में थोड़े से बदलाव से ही आप अपनी सेहत सुधार सकते हैं। टाइम से खाना, धूम्रपान न करना और समय से सो जाना, जैसी छोटे-छोटे बदलावों से हम प्री-डायबिटीज से बच सकते हैं।

प्री-डायबिटीज से बचने के लिए अन्य उपाय भी है, जिन्हें अपनाकर आप इसके खतरे को कम कर सकते हैं। आप खुदको स्वस्थ्य रखने के लिए भरपूर मात्रा में सब्जियां, फल, कॉफी, बाजारा, मोटा अनाज, जामुन आदि का सेवन करें। इससे आपको प्री-डायबिटीज से छुटकारा पाने में आसानी होगी। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में मौजूद सभी जानकारियां सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है, कृपया इस पर अमल करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें। Lokmat Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है) 

टॅग्स :डायबिटीज डाइटडाइट टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब