लाइव न्यूज़ :

हैजा के लिए घरेलू उपचार : हैजा होने पर मिलती हैं 10 चेतावनी, आराम पाने के लिए आजमायें 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: March 19, 2021 12:21 IST

इसका सही समय और सही इलाज नहीं कराना महंगा पड़ सकता है

Open in App
ठळक मुद्देयह है गंभीर समस्या, सही समय पर इलाज जरूरी घर में मौजूद है हैजा के इलाजदूषित चीजों के सेवन से बचें

हैजा एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जो बहुत जल्दी शरीर के तरल पदार्थों को सूखा सकती है और डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। यही वजह है कि इसका सही समय पर उपचार आवश्यक है। सही समय पर और सही इलाज नहीं कराने से यह मौत का कारण बन सकता है। 

हैजा के संकेत और लक्षण

यह बीमारी vibryo cholera बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया दूषित भोजन और पाने के जरिये आंतों में प्रवेश कर सकता है। इससे आपको डायरिया, पेट दर्द, पेट में ऐंठन, प्यास लगना, कम पेशाब आना, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और त्वचा में खुजली जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

हैजा से राहत पाने के घरेलू उपाय

अधिक तरल पदार्थ लेंहैजा गंभीर निर्जलीकरण का कारण बनता है, इसलिए स्थिति का इलाज करने का पहला प्रयास शरीर के निर्जलीकरण पर केंद्रित होना चाहिए। अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए बहुत सारा पानी पीना बहुत जरूरी है। 

सुनिश्चित करें कि शुद्धउबला पानी पियें। पानी के अलावा, आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, छाछ, हर्बल चाय और संतरे का रस ले सकते हैं। 

घर का बना ORS घोलओआरएस का घोल हैजा के लिए बेहतर उपाय है। यह लक्षणों की तीव्रता को कम करता है। आपको घर पर ओआरएस बनाने की कोशिश करनी चाहिए। घर पर ओआरएस बनाने के लिए, आपको बस 1 लीटर पानी में आधा चम्मच नमक और छह चम्मच चीनी मिलानी होगी।

प्रोबायोटिक दहीहैजा के लिए दही एक प्रभावी इलाज है। हेल्दी बैक्टीरिया से भरपूर दही पाचन में सुधार करती है और शरीर को हैजा के कारण बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता करती है। प्रोबायोटिक दही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। 

अदरक खाएंअदरक अपने प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है और हैजा के लिए एक प्रभावी इलाज है। यह हैजा प्रेरित दस्त, पेट में ऐंठन और पेट दर्द में भी मदद करता है। आप अदरक के टुकड़ों को शहद के साथ मिला लें या अदरक की चाय के रूप में इसका सेवन करें। 

नींबूनींबू के रस में कच्ची हल्दी की जड़ें 2 घंटे के लिए भिगा कर रखें और बाद में पीसकर एक कंटेनर में रख लें। एक कप पानी में इस पेस्ट की कुछ मात्रा को पानी और शहद मिलाकर पीएं। इसके अलावा घर पर ओआरएस तैयार करें, इसके लिए चार कप पानी में छह छोटे चम्मच चीनी और आधी छोटी चम्मच नमक मिलाएं और जितना ज्यादा पी सकें।

पुदीना पुदीने का इस्तेमाल बहुत सारे रोगों के साथ-साथ हैजा जैसी बीमारियों में भी किया जाता है, हैजा में पाए जाने वाले चीजे हैजा जैसी बीमारियों से दूर रखती है। अप इसके लिए पुदीने का रस पी सकते हैं या पुदीने की चाय भी बेहतर विकल्प है। 

लहसुन लहसुन में पाए जाने वाले गुण हैजा जैसी बीमारी की रोकथाम करते है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व  सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है। इसके लिए आप लहसुन का उबला पानी पी सकते हैं। 

तुलसी तुलसी का पत्ता स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। अगर रोज खली पेट तुलसी और नीम की पत्ती को मिलाकर खाया जाये तो सभी बीमारी दूर हो सकती है। इसके लिए आप तुलसी के पत्ते की चाय भी पी सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब