लाइव न्यूज़ :

...तो यह है तमन्ना भाटिया के स्लिम फिगर का राज़, आप भी पढ़ें

By उस्मान | Updated: October 24, 2019 10:44 IST

तमन्ना जैसे हॉट एंड सेक्सी फिगर पाने के लिए आपको रोजाना यह काम करना चाहिए।

Open in App

साउथ इंडियन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया स्क्रीन पर ही नहीं रियल लाइफ में भी काफी खूबसूरत हैं। तमन्ना को उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन और डाइट जरूरी है। तमन्ना इन दोनों ही चीजों का पूरा ख्याल रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो नारियल पानी पीती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा है कि नारियल का पानी पीने और उसकी मलाई खाने से उन्हें स्लिम रहने में मदद मिलती है। मलाई से उन्हें हेल्दी फैट मिलता है जिससे उन्हें फिगर को शेप में रखने में मदद मिलती है। वैसे आपको बता दें कि तमन्ना फिट रहने के लिए पूरी मेहनत के साथ वर्कआउट करती हैं। 

यह भी पढ़ें- 44 की उम्र में मलाइका जैसा हॉट एंड सेक्सी फिगर पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

इसमें कोई शक नहीं है कि तमन्ना जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आज कल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए। 

एक बॉलीवुड साईट के अनुसार, तमन्ना सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और उसके बाद कार्डियो करती हैं और ट्रेडमिल पर रनिंग करती हैं। इसके बाद वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं जिसमें लाइट डंबल एक्सरसाइज शामिल है। 

तमन्ना को बंद कमरे में वर्कआउट करना पसंद नहीं है। इसलिए वो आउटडोर में कुछ पुश-अप्स, क्रंचेस और डबल वर्कआउट करती हैं। 

तमन्ना के अनुसार, आप भले ही कितने ही बिजी क्यों न हो इसका ध्यान रखने के लिए रोजाना कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। अगर आप जिम भी नहीं जाते हैं, तो आपको रोजाना वॉकिंग पर जरूर जाना चाहिए। 

एक बेहतर फिगर पाने के लिए आपको सही तरह से एक्सरसाइज करना जरूरी है बल्कि सही डाइट भी उतनी ही जरूरी है। यानी अगर आपको तमन्ना जैसा फिगर चाहिए तो आपको समय निकालकर मेहनत करनी होगी। 

टॅग्स :तम्मना भाटियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?