लाइव न्यूज़ :

मैक्सिम के कवर पेज पर कहर ढाने वाली नेहा शर्मा ने बताया अपनी फिटनेस का राज़

By उस्मान | Updated: August 7, 2018 15:39 IST

नेहा की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन्हें देखने के बाद तो आप भी नेहा के कातिलाना लुक के कायल हो जाएंगे। हर कोई उनके लुक की भर-भरकर तारीफ कर रहा है। 

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने हाल ही में मैक्सिम MAXIM मैगज़ीन के लिए एक हॉट फोटोशूट करवाकर सभी का दिल जीत लिया है। इस फोटोशूट में उन्होंने हॉटनेस की सभी हदें पार कर दी हैं। नेहा ने इस मैगज़ीन के लिए बेहद हॉट पोज दिए हैं। नेहा की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन्हें देखने के बाद तो आप भी नेहा के कातिलाना लुक के कायल हो जाएंगे। हर कोई उनके लुक की भर-भरकर तारीफ कर रहा है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा को उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि हेल्दी और फिट नजर आती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। नेहा स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आ रही हैं। 

इसमें कोई शक नहीं है कि नेहा जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आज कल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए। 

एक अखबार में दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो रोजाना 15 से 20 मिनट स्कीपिंग और ट्रेडमिल भी करती हैं। नेहा के अनुसार, फिट रहने का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसके लिए आपको मेहनत करनी ही पड़ेगी। 

नेहा शर्मा खूबसूरत होने के साथ-साथ हेल्दी और फिट भी हैं। अपने फिगर को स्लिम एंड सेक्सी रखने के लिए वो छह दिन वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और पिलेट्स शामिल हैं।

नेहा के अनुसार, आपको फिट रहने के लिए अपने लिए रोजाना 30 मिनट का समय निकालना चाहिए। अगर आप जिम भी नहीं जाते हैं, तो आपको रोजाना वॉकिंग पर जरूर जाना चाहिए। एक बेहतर फिगर पाने के लिए आपको सही तरह से एक्सरसाइज करना जरूरी है बल्कि सही डाइट भी उतनी ही जरूरी है। यानी अगर आपको एक टोंड बॉडी चाहिए तो आपको समय निकालकर मेहनत करनी होगी। 

नेहा के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन जिम में वर्कआउट करते हुए फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। चूंकि नेहा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और अपने फैंस के लिए वर्कआउट वाली फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :नेहा शर्माफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?