लाइव न्यूज़ :

गर्दन दर्द से राहत पाने के 5 घरेलू उपचार, सिटिंग जॉब वाले ध्यान दें

By उस्मान | Updated: March 13, 2018 13:25 IST

ऑफिस में लगातार कई घंटों तक बैठकर काम करने से लोगों में गर्दन दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है।

Open in App

ऑफिस में लगातार कई घंटों तक काम करने से लोगों में नेक पेन की समस्या बढ़ती जा रही है। खासकर युवा इस समस्या का अधिक शिकार हो रहे हैं और उनमें सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस या स्पॉन्डिलाइटिस के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। गर्दन के अलावा उन्हें कंधों, उंगलियों और कोहनियों में भी दर्द की शिकायत भी बढ़ती जा रही है। 

यह भी पढ़ें- बवासीर (Hemorrhoids) से छुटकारा पाने के लिए ऐसे खाएं मूली

गर्दन में दर्द के कारण

आजकल बहुत लोग सिटिंग जॉब करते हैं। लंबे समय तक गलत पोश्चर में बैठने से आपको यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करने से भी आपको यह समस्या हो सकती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ओर्थपेडीस्ट डॉक्टर मिलिंद तंवर आपको इस समस्या से निपटने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। 

1) आराम है जरूरी

लंबे समय तक बैठकर काम करने से मांसपेशियों में थकान हो जाती है। इसलिए सोते समय आपको कम्फर्ट के हिसाब से तकिये का इस्तेमाल करना चाहिए। शरीर को आराम देने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।  

2) पोश्चर का रखें ध्यान

अगर आपकी सिटिंग जॉब है तो आपको सीधा बैठना चाहिए और दोनों कोहनियों को टेबल पर रखना चाहिए। इससे आपकी मसल्स में दर्द नहीं होता है। इसके आलावा लैपटॉप के स्क्रीन को आंखों के लेवल पर रखें। 

3) एक्सरसाइज है जरूरी

आपको रोजाना 15 मिनट गर्दन और कंधे की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आपकी अपर बॉडी को टोन मिलता है और मसल्स स्ट्रेस कम होता है। ध्यान रहे कि आपको फिटनेस एक्सपर्ट की देखरेख में ही एक्सरसाइज करनी चाहिए।  

4) डाइट का रखें ख्याल

हेल्दी डाइट का पेन के मेटाबोलिक कॉम्पोनेन्ट को रोकने और उसका इलाज करने में अहम भूमिका है। विटामिन डी की कमी के कारण कंधों, कलाई और हाथों में दर्द और सुन्नता हो सकते हैं। इसलिए आपको विटामिन डी से भरपूर चीजें खानी चाहिए। 

5) फिजिकल थेरेपी

फिजिकल थेरेपी में प्रभावित मांसपेशियों को खींचना, हॉट  फोमेंटेशन और जेंटल मैनुअल स्ट्रेचिंग शामिल है। हालांकि गंभीर मामलों में इससे आराम नहीं होता है।  

(वीडियो- Health and Safety Authority) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब