लाइव न्यूज़ :

पेट के कैंसर का आयुर्वेदिक इलाज : खाने में शामिल करें ये 5 चीजें, आंत के कैंसर से होगा बचाव, पेट रहेगा स्वस्थ

By उस्मान | Updated: October 12, 2020 10:56 IST

पेट के कैंसर का आयुर्वेदिक इलाज : रोजाना खाई जाने वाली ये चीजें पेट की गंदगी को बाहर करके स्वस्थ रखती हैं

Open in App
ठळक मुद्देआंत के कैंसर में शरीर का पाचन तंत्र प्रभावित होता है।डेयरी उत्पाद खाने से 13 से 19 फीसदी लोगों में आंत्र कैंसर के खतरे में कमी देखी गईदही आंत में अच्छे और लाभकारी बैक्टीरिया को स्वस्थ रखता है

कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसका सटीक इलाज खोजने के लिए वैज्ञानिक और शोधकर्ता अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञ फिलहाल बेहतर जीवनशैली और खानपान को ही इसका बेहतर इलाज मानते हैं। 

बताया जाता है कि बेहतर डाइट लेने से विभिन्न प्रकार के कैंसर को फैलने से रोका जा सकता है। उदहारण के लिए डेयरी उत्पादों का सेव करने से आंत के  कैंसर का खतरा कम हो सकता है। 

आंत के कैंसर में शरीर का पाचन तंत्र प्रभावित होता है। गट पत्रिका में प्रकाशित हालिया अध्ययन में कहा गया है कि डेयरी उत्पाद खाने से आंत्र कैंसर का खतरा कम हो सकता है। डेयरी उत्पाद खाने से 13 से 19 फीसदी लोगों में आंत्र कैंसर के खतरे में कमी देखी गई।

पेट का कैंसर फेफड़ों के कैंसर के बाद कैंसर का दूसरा सबसे घातक प्रकार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे हर साल 140000 लोग प्रभावित होते हैं और 50000 से अधिक लोग इससे मर जाते हैं। पेट के कैंसर का इलाज शुरुआती चरण में संभव है। दुर्भाग्य से इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो सकता है।

सिर्फ डेयरी उत्पाद ही नहीं बल्कि कई अन्य खाद्य पदार्थ भी आपकी आंत को स्वस्थ रखने और आपको विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो आपके पाचन तंत्र को सही और स्वस्थ रख सकती हैं।

दहीदही प्रोबायोटिक्स का बेहतर स्रोत है, जो आपकी आंत में अच्छे और लाभकारी बैक्टीरिया को स्वस्थ रखता है। यह पाचन को दुरुस्त करके सूजन या कैंसर का खतरा कम करता है। आपको अपने खाने में रोकाना एक कटोरा दही शामिल करना चाहिए। 

पालकअध्ययनों के अनुसार, पालक मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है जो विशेष रूप से आंत्र कैंसर के खतरे को कम करता है। ½ कप पालक में 78 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। पालक फाइबर सहित कई अन्य पोषक तत्वों का भंडार है, जो पाचन में सुधार करता है।

फलकुछ फल जैसे केला, आम, पपीता, आदि आहार फाइबर का भंडार होते हैं। फाइबर काफी हद तक पाचन में मदद करता है और हाई फाइबर डाइट भी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करती है। फाइबर एक विशिष्ट समय में शुगर लेवल को बहुत अधिक बढ़ने से रोकता है।

बादामवजन कम करने के लिए बादाम हेल्दी फूड में से एक है। इसके अतिरिक्त, वे आंत को भी स्वस्थ रखते हैं। मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर, बादाम सक्रिय भोजन के पाचन में मदद करता है। यह विटामिन युक्त भोजन त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है।

फलियां और दालेंराजमा या चना जैसे फल फाइबर से भरपूर होते हैं जो स्वस्थ पाचन में सहायता करते हैं। हालांकि इस तरह की फलियों की मसालेदार सब्जियां खाने से बेहतर है कि आप सैंडविच, सलाद आदि खाएं क्योंकि यह फायदेमंद और स्वादिष्ट होते हैं।

इस बात का रखें ध्यान 

कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो पेट के कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसे खाद्य पदार्थ सभी पेट के कैंसर से लड़ते हैं। क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

ध्यान रहे कि ये खाद्य पदार्थ पेट के कैंसर के जोखिम को पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकते हैं इसलिए आपको किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

टॅग्स :कैंसर डाइट चार्टकैंसरडाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब