लाइव न्यूज़ :

HMPV Human Metapneumovirus: 24 घंटे में 3 केस, अहमदाबाद में दो माह का शिशु और कर्नाटक में दो मामले, घबराएं नहीं, सहयोग करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2025 17:14 IST

HMPV Human Metapneumovirus: आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के वर्तमान आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि देश में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) या गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे24 दिसंबर को चांदखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।निजी अस्पताल ने हमें इसकी सूचना देर से दी।कर्नाटक में एचएमपीवी के दो मामलों का पता लगाया था।

HMPV Human Metapneumovirus: गुजरात में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती दो महीने के एक नवजात शिशु के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संभावित संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले शिशु को श्वसन संक्रमण के लक्षणों की वजह से 24 दिसंबर को चांदखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अहमदाबाद नगर निगम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भाविन सोलंकी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोलंकी ने कहा, ‘‘मरीज के एचएमपीवी (संक्रमण) से संक्रमित होने की पुष्टि 26 दिसंबर को हो गई थी, लेकिन हमें इसकी आज जानकारी मिली क्योंकि निजी अस्पताल ने हमें इसकी सूचना देर से दी।’’

अधिकारी ने बताया कि मरीज को पृथकवास में रखा गया है। सोलंकी ने बताया कि इससे पहले बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया था और अब उसकी हालत स्थिर है। इससे पहले, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कई श्वसन वायरस रोगजनकों के लिए नियमित निगरानी के माध्यम से कर्नाटक में एचएमपीवी के दो मामलों का पता लगाया था।

पटेल ने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सतर्क है और संभावित संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां और व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एहतियाती उपायों के तहत स्वास्थ्य विभाग ने चार जनवरी को एक बैठक की और राज्य के प्रत्येक मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, उप-जिला अस्पतालों के अधीक्षकों को इस वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने का निर्देश दिया।’’ मंत्री ने कहा कि विभिन्न सरकारी अस्पतालों में एचएमपीवी की जांच की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे घबराएं नहीं, बल्कि वायरस से संक्रमण के लक्षणों को समझें और उसके अनुसार कदम उठाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेखांकित किया कि एचएमपीवी का पहले से ही भारत सहित दुनिया में प्रसार है और विभिन्न देशों में इससे संबंधित श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के वर्तमान आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि देश में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) या गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। 

टॅग्स :ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी)गुजरातकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम