लाइव न्यूज़ :

Diet tips: इन 6 तरह के लोगों के लिए हानिकारक है सेब, ज्यादा सेब खाने से हो सकते हैं 6 गंभीर नुकसान

By उस्मान | Updated: January 21, 2021 13:29 IST

डाइट टिप्स : सेब के सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी होते हैं, जानिये किसे है ज्यादा नुकसान और क्यों

Open in App
ठळक मुद्देसेब फायदेमंद भी और नुकसानदायक भीशुगर के मरीज सोच-समझकर खाएं सेबजानिये रोजाना कितने सेब खाने चाहिए

आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी 'An apple a day, keeps the doctor away' यानी रोजाना एक सेब खाकर आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। इसका मतलब यह है कि सेब में वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। 

सेब विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम सहित अन्य पोषक तत्वों का भंडार है। यह सभी पोषक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। ध्यान रहे कि हर फायदेमंद चीज के कुछ नुकसान भी होते हैं और सेब भी उन चीजों में से एक है। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी भी चीज का अधिक सेवन शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। औसतन, एक व्यक्ति एक दिन में एक से दो सेब खा सकता है। यदि आप इससे अधिक खा रहे हैं, तो आपको कुछ दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएंफाइबर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, लेकिन बहुत अधिक फाइबर सूजन और कब्ज का कारण बन सकता है। लोगों को उम्र और लिंग के आधार पर प्रतिदिन 20 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। 70 ग्राम से ऊपर जाना अधिक माना जाता है।

हालांकि इसके लिए किसी को 15 सेब खाने की ज़रूरत है, लेकिन अपनी रोजाना की डाइट में फाइबर के अन्य स्रोतों को ध्यान में रखना आवश्यक है। इसलिए, यदि आप एक दिन में दो से अधिक सेब खा रहे हैं तो इससे पाचन संबंधी कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरासेब में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो आपको ऊर्जा प्रदान करता है। यही वजह है कि सेब प्री-वर्कआउट के लिए बेहतर स्नैक है। सेब आपको खुश भी करता है क्योंकि यह सेरोटोनिन जैसे 'फील-गुड' न्यूरोट्रांसमीटर को रिलीज करने में मदद करता है।

लेकिन बहुत अधिक सेब खाने से ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। डायबिटीज के लोगों के लिए, फलों के रूप में बहुत अधिक शुगर भी इंसुलिन संवेदनशीलता को खराब कर सकती है और उनकी दवा के काम करने के तरीके को बाधित कर सकती है।

बहुत अधिक कीटनाशकों का सेवन कर सकते हैंफल और सब्जियों को उगाने के लिए बड़ी मात्रा में कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डिपेनिलमाइन एक कीटनाशक है जो आमतौर पर सेब में पाया जाता है, जिसका अर्थ है कि बहुत सारे सेब खाने से बहुत सारे रसायनों का सेवन हो सकता है।

बढ़ सकता है वजन सेब कार्ब्स से भरा होता है, जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके बहुत ज्यादा होने से वजन बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर पहले कार्ब्स को बर्न करता है, इसलिए बहुत ज्यादा सेब खाने से फैट बर्न करने में बाधा आ सकती है और वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है।

दांत हो सकते हैं खराबसेब अम्लीय होते हैं और इस प्रकार यह बहुत ज्यादा आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है, यहां तक कि सोडा से भी ज्यादा। आपको सेब को पिछले दांतों से चबाकर खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा दिन में कई सेब खाते हैं, तो आपको अपने दांतों के बारे में चिंता करने की ज़रूरत है।

आंतों पर पड़ सकता है दबावसेब उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प नहीं है, जो हमेशा पेट की सूजन या गैस्ट्रिक जैसे पेट के विकारों से पीड़ित रहते हैं। सेब उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में ऐसे लोगों को इसे पचाना मुश्किल हो सकता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत