लाइव न्यूज़ :

कुछ दिन खा लेना केले का यह हिस्सा, गायब होने लगेंगे खून की कमी, डायबिटीज, बीपी जैसे 6 रोग

By उस्मान | Updated: November 2, 2019 08:39 IST

इसके अलावा यह ब्लड शुगर, डायरिया, पेट में जलन, पेट के कीड़े जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। 

Open in App

केला एक ऐसा फल है जिसके फूल और पत्ते भी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। केला कच्चा हो या पका हुआ, दोनों रूप में आपको लाभ देता है। केले में विटामिन, आयरन, थायमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन्स, कैल्शियम, मैगनिशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए बहुत जरूरी हैं। 

एक्सपर्ट और कई अध्ययन इस बात का दावा कर चुके हैं कि रोजाना केला खाने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। जापानी शोधकर्ताओं ने पाया है कि केले में अंगूर, सेब, तरबूज, अनानास और नाशपाती की तुलना में ज्यादा एंटी कैंसर तत्व होते हैं।

इसके सेवन से तुरंत ऊर्जा मिलती है और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत होता है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, उन्हें केले का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। पका हुआ केला आसानी से पच जाता है और यह पाचन को बेहतर बनाता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

अल्सर के मरीजों के लिए यह फल एक औषधि के रूप में काम करता है। अल्सर में कच्चे केले का सेवन रामबाण औषधि है। इसमें उच्च मात्रा में पाया जाने वाला आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा देता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर, डायरिया, पेट में जलन, पेट के कीड़े जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

क्या आप जानते हैं कि केले और इसके पत्तों की तरह इसके फूल भी बेहद गुणकारी होते हैं। अक्सर देखा गया है कि अधिकतर लोग केले के फूल को बेकार समझकर इसे फेंक देते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि केले के फूल से सेहत को कितने फायदे होते हैं और आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं।

डायबिटीजशुगर या डायबिटीज एक गंभीर समस्या है और दुनिया भर में अधिकतर लोग टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं। टाइप 2 डायबिटीज का शिकार लोग गलत जीवनशैली के कारण होते हैं। यदि आप डायबिटीज के मरीज है तो केले का फूल आपके लिए रामबाण की तरह फायदेमंद है। इसका कारण यह है कि केले का फूल न सिर्फ आपके शरीर में शुगर लेवल को कम करता है बल्कि आपका वजन भी घटाता है और कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है। साथ ही यह पेट को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

एनीमियाखून की कमी होने से एनीमिया नामक बीमारी होती है। इसमें हीमोग्लोबिन का मात्रा कम हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने में केले का फूल काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार होता है।

पेट के लिए है फायदेमंदकेले के फूल में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है और आसानी से पच जाता है।

हृदय रोगकेले का फूल हृदय रोगों से बचाव करने में मददगार होता है। क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचाता है। और कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करता है।

तनाव को करता है कमकेले के फूल से बनी सब्जी या अन्य र आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर के लिए एंटीडिप्रेसेंट की तरह काम करते हैं।

कैसे कर सकते हैं सेवन केले के फूल का सेवन आप कच्चा भी कर सकते हैं क्योंकि यह मुलायम और सुपाच्य होता है इसलिए इसे कच्चा खाने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा आपके लिए के फूल को कई तरह के डिशेज बना सकते हैं। इसके फूल को सब्जी बनाकर भी सेवन की जा सकती है। केले के फूल को आप सलाद के साथ भी काट कर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसके चटनी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब