लाइव न्यूज़ :

बॉडी बनाने के चक्कर में दूध के साथ ना खाएं केले, लेने के देने पड़ जाएंगे

By उस्मान | Updated: April 11, 2018 12:38 IST

जो लोगो मसल्स बढ़ाने के लिए कोशिश कर रहे होते हैं, उन्हें केला और दूध के सेवन की सलाह दी जाती है। इस कॉम्बिनेशन से आपको आफत हो सकती है।

Open in App

दूध पीने के अनगिनत फायदे हैं लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ पीने से नुकसान भी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ चीजों को साथ खाने पर पाचन संबंधी परेशानियां, वजन बढ़ना और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। केला और दूध पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अक्सर जो लोग मसल्स बढ़ाने के लिए कोशिश कर रहे होते हैं, उन्हें केला और दूध के सेवन की सलाह दी जाती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इस कॉम्बिनेशन से आपको आफत हो सकती है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दूध के साथ लेना खतरनाक हो सकता है। 

1) केले के साथ

आपने जिम जाने वाले बहुत से लोगों को देखा होगा कि वो दूध के साथ केले खाते हैं। आपको बता दें कि केले को दूध, दही या छाछ के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन खराब हो सकता है और बॉडी में टॉक्सिन पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा आपको सर्दी-खांसी और एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- जानें कौन सा फल आपके लिए होगा लाभदायक, लाल या हरा सेब, हरा या काला अंगूर?

2) मछली के साथ

दूध के साथ भूलकर भी मछली नहीं खानी चाहिए। साथ ही मछली खाने के बाद भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा भी जाता है कि मछली खाने के बाद दूध पीने से त्वचा पर सफेद दाग पड़ जाते हैं। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी और उल्टी की समस्या होती है। इसलिए दही खाने के करीब डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए।

3) खट्टे फल के साथ

स्मूदी पीना भला किसे पसंद नहीं है। जाहिर है स्मूदी को फलों और दूध या दही के मिश्रण से तैयार किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, दूध और फलों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दूध एक लैक्सेटिव है जबकि स्मूदी में मिलाए जाने वाले फल डाइयुरेटिक हैं। इसके अलावा फल जल्दी से पच जाते हैं और दूध को पचने में समय लगता है। इससे आपको पेटदर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- चिकन खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है?

इन बातों का रखें ध्यान

आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए। दूध के साथ केले खाने से कफ की समस्या रहती है। ये दोनों ही चीजे कफ बनाती हैं। इसके अलावा साथ में इनके सेवन से पाचन तंत्र भी कमजोर होता है। अक्सर आपने लोगों को दूध के साथ ब्रेड-बटर खाते देखा होगा। दूध अपने आप में एक पूरा आहार है। इसलिए दूध के साथ ब्रेड-बटर का सेवन करने से भारीपन महसूस होता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब