चिकन खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है?

By उस्मान | Published: March 26, 2018 04:53 PM2018-03-26T16:53:39+5:302018-03-26T16:53:39+5:30

इन दोनों चीजों में कैसिइन नाम का प्रोटीन होता है और इन दोनों चीजों के एक साथ सेवन से पाचन पर असर पड़ता है।

side effects of drinking milk after eating chicken | चिकन खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है?

चिकन खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है?

ऐसा माना जाता है कि खानेपीने की कुछ चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि उनमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इसलिए किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए आपको सही समय और अंतराल पर सही चीजें खानी चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, गलत फूड कॉम्बिनेशन से तीन दोषों, जैसे कफ, वात और पित्त पर असर पड़ता है। इनके बिगड़ने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। दूध से आपको विभिन्न पोषक तत्व जैसे मिनरल्स, प्रोटीन आदि मिलते हैं। चिकन के साथ दूध पीना एक सही उपाय नहीं है। क्योंकि दूध के पाचन की प्रक्रिया चिकन के पाचन प्रक्रिया से अलग होती है। इन दोनों चीजों में कैसिइन नाम का प्रोटीन होता है जिस वजह से इन दोनों चीजों के एक साथ सेवन से पाचन पर असर पड़ता है।  

चिकन के बाद दूध पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

न्यूट्रिशनिश्ट प्रियांशी भटनागर के अनुसार, दूध और चिकन के साथ सेवन से शरीर में टॉक्सिन जमा हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिए चिकन को पचाना कठिन हो सकता है और एसिड की वजह से पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। लंबे समय तक इन चीजों को एक साथ खाने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे आपको पेट में दर्द, मतली, अपच, गैस, सूजन, अल्सर, कब्ज, एसिड रिफ्लक्स आदि समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है और यह बात हर व्यक्ति पर लागू नहीं होती है। 

त्वचा पर सफेद दाग का खतरा

ऐसा कहा जाता है कि चिकन के बाद दूध पीने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस समस्या को विटिलिगो (vitiligo) कहा जाता है। इसमें स्किन पर सफेद धब्बे हो जाते हैं। हालांकि इस समस्या के लिए कोई ज्ञात कारण नहीं है। यहां तक कि इस धारणा को कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दूध और चिकन में विभिन्न प्रोटीन होते हैं। चिकन में शामिल प्रोटीन दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन की तुलना में कहीं ज्यादा जटिल हो सकता है, और यहां तक ​​कि उन लोगों के लिए भी जो लैक्टोज-टोलरेंट हैं, पाचन के दौरान इन दो प्रकार के प्रोटीन का मिश्रण उपयुक्त नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या दूध के साथ अंडा खाना चाहिए?

इस बात का रखें ध्यान

एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि आपको इन दोनों चीजों को अलग-अलग यानी एक से दो घंटे के अंतराल पर सेवन करना चाहिए। इससे आपके पेट पर भोझ नहीं पड़ता है और आपको कई अनचाही समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।  

Web Title: side effects of drinking milk after eating chicken

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे