लाइव न्यूज़ :

Diet tips: दूध पीने के बाद इन 6 चीजों को खाने से हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का खतरा

By उस्मान | Updated: August 24, 2021 15:42 IST

ऐसा माना जाता है कि दूध पीने के बाद मछली का सेवन करने से चर्म रोग का खतरा बढ़ सकता है

Open in App
ठळक मुद्देऐसा माना जाता है कि दूध पीने के बाद मछली का सेवन करने से चर्म रोग का खतरा बढ़ सकता है केला और दूध बेहतर कॉम्बिनेशन नहीं माना जाताखट्टी चीजों के साथ दूध का सेवन पेट के लिए खतरनाक

शरीर के लिए जरूरी सभी पौषक तत्वों से भरपूर दूध का सेवन करने से शरीर का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होती है। 

आयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैं लेकिन ये तभी मिलेंगे जब इसका सेवन सही समय पर किया जाएगा। बताया जाता है कि अगर आप दूध पीते हैं तो इसे या तो सुबह के समय पिएं या फिर रात में सोने से पहले पियें। तब ही यह शरीर के लिए बेहत तरीके से काम करता है।

लेकिन आपको दूध के पीने का समय के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप दूध के साथ किसी चीज का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। दरअसल दूध अपनेआप में एक संपूर्ण आहार है। 

यही वजह है कि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि दूध का सेवन हर चीज के साथ नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने से शरीर का विकास होने की जगह नुकसान हो सकता है। 

नमकीन चीजों के साथ दूध एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नमक और दूध का एक साथ सेवन करना खुदकुशी करने के बराबर माना जाता है। इससे लीवर गलने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। असल में, दूध में प्रोटीन और नमक में आयोडीन की मात्रा अधिक होने से इनका एक साथ सेवन लीवर को खराब करने का कोई करता है।

प्याज के साथ दूध दूध पीने से पहले या तुरंत बाद कच्चा प्याज खाने से स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में दाद व खुजली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

केले के साथ दूधजिन लोगों को अपना वजन बढ़ना हो उन्हें रोजाना दूध में केले मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से लाभ मिलता है। मगर कफ से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

मछली के साथ दूधमछली खाने के बाद भूल से भी दूध या इससे बनी किसी चीज को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो स्किन पर सफेद दाग पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आपको दाग के अलावा कई अन्य स्किन रोग भी हो सकते हैं। 

मसालेदार चीजों के साथ दूधमसालेदार भोजन के साथ या तुरंत बाद दूध पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।‌ इससे खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करने के साथ पेट दर्द, जलन, गैस आदि की समस्याएं होने लगती है।

उड़द की दाल के साथ दूधअक्सर लोग रात को उड़द दाल का सेवन करने के बाद दूध पी लेते हैं। मगर ऐसा करने से इन्हें पचाने में दिक्कतें आती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

खट्टी चीजों के साथ दूधदूध पीने के तुरंत बाद दही, नींबू या कोई खट्टी चीजें खाने से बदहजमी होने का सामना करना पड़ सकता है। असल में, इससे पेट में जाकर दूध फट जाने से एसिडिटी, उल्टी या मतली आदि का खतरा बढ़ता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब