अपने चलने के तरीके से ऐसे पता करें आप हैं इन 5 गंभीर बीमारियों के शिकार

By उस्मान | Published: July 31, 2018 01:53 PM2018-07-31T13:53:12+5:302018-07-31T13:53:12+5:30

अगर आपकी चाल सही है, तो आप स्वस्थ हैं लेकिन अगर आपकी चाल में कुछ भी गड़बड़ है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

health tips walking style reveal problems with your health | अपने चलने के तरीके से ऐसे पता करें आप हैं इन 5 गंभीर बीमारियों के शिकार

अपने चलने के तरीके से ऐसे पता करें आप हैं इन 5 गंभीर बीमारियों के शिकार

आपका चलने के पीछे भी एक बड़ी प्रक्रिया होती है। आपके हर कदम में नर्वस सिस्टम और स्केलटल सिस्टम का अहम रोल होता है। अगर आपकी चाल सही है, तो आप स्वस्थ हैं लेकिन अगर आपकी चाल में कुछ भी गड़बड़ है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। शोध के अनुसार कुछ ऐसे संकेत हैं जिनसे यह पता किया जा सकता है कि आप किसी रोग से जूझ रहे हैं।  

छोटे कदम
अगर आप चलते समय छोटे कदम रखते हैं, तो यह संभव है कि आप घुटने या कूल्हे से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हों। चलते समय आपके घुटने सीधे होने चाहिए अगर ऐसा नहीं है, तो हो सकता है कि आपको जोड़ों की समस्या हो। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए वरना आपको पीठ दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है। 

लंगड़ाकर चलना
यह घुटने में गठिया का संकेत हो सकता है। इससे आपका संतुलन बिगड़ सकता है और आप गिर सकते हैं। ऐसा कभी-कभी घुटने के लॉक होने से भी होता है। आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  

पैरों को उठाकर नहीं चलना  
यह मल्टीप्ल स्क्लेरोसिस, न्यूरोलॉजीकल डिसऑर्डर या मसल प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको पैरों को फर्श पर रगड़कर चलना चाहिए। ऐसा मसल्स डिस्ट्रॉफी, बैक प्रॉब्लम या मल्टीप्ल स्क्लेरोसिस की वजह से हो सकता है। 

एक तरफ झुककर चलना
ऐसा सिर की चोट की वजह से हो सकता है। सिर की चोट के बाद व्यक्ति को सीढ़ियों पर चढ़ने या चलने के समय चक्कर आ सकता है। इसे कभी-कभी आप एक तरफ झुककर भी चलते हैं। 

घोंघा की तरह चलना
ऐसा तनाव की वजह से हो सकता है। तनाव से पीड़ित व्यक्ति चलते समय उदास होता है, छोटे-छोटे कदम रखता है, कंधों में मूवमेंट नहीं होता है। आप अपनी गति में बदलाव करके अपने मूड को सुधार सकते हैं। 

काम आएगा यह उपाय
वैज्ञानिकों ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के 34,485 लोगों की जांच की और यह निष्कर्ष निकाला है कि जो लोग तेज चलते हैं, वो लंबा जीवन जीते हैं। जिन लोगों की चलने की गति 1.2 मीटर से अधिक थी, वे दूसरों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहे। आपकी तेज गति आपके जीवन को बढ़ा सकती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: health tips walking style reveal problems with your health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे