लाइव न्यूज़ :

हेल्थ टिप्स: बटर में छिपे हैं ये गुण, खाने से होते हैं 7 बड़े फायदे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 22, 2018 19:21 IST

विटामिन्स, मिनिरल्स और कैल्शियम से भरपूर मक्खन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। दांतों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद होता है।

Open in App

आज हर कोई अपनी सेहत का ख्याल रखता है ताकि वह अस्पतालों के चक्कर न लगा सके। अच्छे स्वास्थ्य के लिए वह पोषक भोजन करता है,  दिन रात वर्क आउट करता है। बहुत से ऐसी चीजें हैं जिसे खाने से काफी फायदा पहुंचता है उनमें से एक है मक्खन यानी बटर। बहुत से लोग बटर खाने के शौकिन होते हैं और बटर हमेशा खाने में स्वाद बढ़ाता है। बटर सेहत के लिए बेहद ही फायदे होता है। यह शरीर के वजन को बढ़ाता है और सेहदमंद बनाता है।  

इसके कुछ फायदे है तो कुछ नुकसान भी। कुल लोगों का मानना है कि यह मोटापा को बढ़ाता है। इतना ही नहीं इससे हार्ट की समस्याएं भी उत्पन्न होती है।लेकिन मक्खन को सही मात्रा में खाने से फायदा होता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खीरे से बने इन 4 व्यंजनों का करें सेवन, ठंडक के साथ मिलेगी स्लिम बॉडी

आइए जानते हैं कि मक्खन खाने से क्या फायदा होता है। 

1. बटर में विटामिन  A, E और K2 की मात्रा पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें वसा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आपको अपने शरीर में इन विटामिन्स की कमी नहीं होने देना तो बटर जरूर खाएं।

2. मक्खन में सैचुरैटेड फैट भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। खबर के मुताबिक सैचुरेटेड फैट सेहत के लिए नुकसानदेह होता है ऐसा कभी भी साबित नहीं हो पाया। बतया जा रहा है कि सैचुरेटेड फैट से एचडीएल नाम का कोलेस्ट्राल बढ़ता है जो कि हानिकारक कोलेस्ट्रॉल तोड़कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बदलता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी में पेट को रखना है ठंडा तो पीजिये ये 5 ड्रिंक्स, फैट भी होगा बर्न

3. बटर में मौजूद विटामिन डी शरीर में कैल्शियम अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। बटर में एरेसिडोनिक एसिड होता है, जो मस्तिष्क के ठीक तरह से काम करने के लिए ज़रूरी है।

4. मक्खन में मौजूद Conjugated Linoleic Acid नाम का अम्ल बॉडी के मेटाबोलिज्‍म को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

5. बटर से मोटापा बढ़ने का खतरा सबसे कम होता है। बहुत से डॉक्टर बटर खाने की सलाह भी देते हैं। एक शोध में कहा गया है कि बटर से मोटापे का किसी प्रकार का खतरा नहीं होता।

6. विटामिन्स, मिनिरल्स और कैल्शियम से भरपूर मक्खन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। दांतों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद होता है।

7. गाय के दूध का मक्खन और खड़ी शर्करा का सेवन करने से पुराना बुखार ठीक हो जाता है, इसके अलावा मक्खन के साथ शहद और सोने के वर्क को मिलाकर खाने से टीबी के मरीजों को लाभ मिलता है।

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब