लाइव न्यूज़ :

रोजाना पियें इतने कप कॉफी, समय से पहले मौत का खतरा 16% हो जाएगा कम

By उस्मान | Updated: July 3, 2018 17:09 IST

अमेरिकी डाइटरी गाइडलाइंस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया कि प्रतिदिन पांच कप कॉफी पीना हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है।

Open in App

कॉफी एक बहुत ही लोकप्रिय पेय है। चाहे आप सुबह नींद से उठे हों, दोस्तों के साथ गपशप कर रहे हों, या अकेले में कुछ आराम के पल बिता रहे हों, कॉफी सारे पलों में आपका साथ देती है। कॉफी पीने से आलस दूर होता है और एनर्जी मिलती है। कॉफी को लंबे समय से हार्ट डिजीज, कैंसर, डिमेंशिया, डायबिटीज और डिप्रेशन से जोड़कर देखा जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि रोजाना छह कप कॉफी पीने से समयपूर्व मौत का खतरा कम हो सकता है। 

क्या कहती है रिसर्च

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग दिन में छह से सात कप कॉफी पीते हैं उनकी कॉफी नहीं पीने वालों की तुलना में दस साल में किसी भी बीमारी से मरने की संभावना 16 फीसदी कम हो जाती है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि रोजाना आठ कप पीने वालों में मृत्यु दर में 14, छह कप पीने वालों में 16 फीसदी और पांच कप पीने वालों में 12 फीसदी कमी देखी गई। 

धीरे-धीरे सेक्स के प्रति दिलचस्पी खत्म कर देती हैं खाने-पीने की ये 15 चीजें

पांच कप कॉफी पीना है फायदेमंद

हालांकि, 2015 में, अमेरिकी डाइटरी गाइडलाइंस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया कि प्रति दिन पांच कप कॉफी पीना हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है। आपको बता दें बहुत अधिक कैफीन के सेवन से आपको चिंता, चक्कर आना, पेट में परेशानी होना, दिल की धड़कन तेज होना और यहां तक कि मांसपेशियों में परेशानी भी हो सकती है।

आपका बॉयफ्रेंड वर्जिन है या नहीं इन 4 तरीकों से लगाएं पता

कॉफी पीने के अन्य फायदे

एक अध्ययन के अनुसार जो महिलाएं दिन में चार कप कॉफी पीती हैं उन्हें अवसाद से पीड़ित होने की संभावना 20 प्रतिशत कम होती है। ब्रूड कॉफी के एक कप से आपको 1.8 ग्राम फाइबर मिलता है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, रोजाना चार कॉफी पीने से मल्टीपल स्क्लेरोसिस का खतरे से बचने में मदद मिलती है। कैफीन में कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं, जो फैट बर्न करने में सहायक हैं।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब