अपच, एसिडिटी, कब्ज से दो मिनट में राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: July 26, 2018 07:04 AM2018-07-26T07:04:15+5:302018-07-26T07:04:15+5:30

खाने के साथ ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक पीने से पाचन रस और एंजाइम की प्रभावशीलता कम हो सकती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

health tips home remedies to get relief from indigestion, flatulence, acidity | अपच, एसिडिटी, कब्ज से दो मिनट में राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू उपाय

अपच, एसिडिटी, कब्ज से दो मिनट में राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू उपाय

इसमें कोई शक नहीं है कि अगर आपका पेट खराब रहेगा, तो आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। एसिडिटी, ब्लोटिंग या अपच जैसी समस्या होने पर आपको हर बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर भी कुछ आसान उपायों के जरिये पेट संबंधी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें।  

1) पेट फूलने के लिए अदरक

अदरक में वोलेटाइल ऑयल होता है जो पेट फूलने से राहत देता है। आपको इसे उबालकर इसका पानी पीना चाहिए। इससे पेट की गैस और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। इसके अलावा खाने में भी इसका इस्तेमाल करें। 

2) अपच के लिए पेपरमिंट टी

इसमें भी वोलेटाइल तत्व होता है जो अपच को सही करता है। इसके पत्तों को उबालकर पानी पीने से लाभ होता है। आप इसके तेल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर पी सकते हैं। यह एसिडिटी को बढ़ा सकता है इसलिए अगर आप हार्टबर्न से पीड़ित हैं, आपको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।  

3) कब्ज के लिए अंजीर

अंजीर में कुछ प्रोटीन होते हैं जो एक नैचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करते हैं। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह खा लें और पानी पी लें। इससे आपको स्टूल पास करने में आसानी होगी।  

4) पेट फूलने के लिए सौंफ

इसमें वोलेटाइल तत्व होते हैं जो पेट फूलने से राहत दिलाते हैं। आप इन्हें खाने के बाद चबा सकते हैं। इसके अलावा आप पानी के साथ उबालकर चाय बना सकते हैं। इससे पेट और अंत की जलन को शांत करने में मदद मिलती है।  

सिर्फ 2 मिनट करें पैर के इस हिस्से की मालिश, कैंसर, ब्लड प्रेशर, मेनोपॉज के लक्षण होंगे कम

5) कब्ज के लिए केला

कब्ज कितनी गंभीर समस्या है यह आप अच्छी तरह जानते होंगे। इससे आपको सिरदर्द, सुस्ती, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। केला और सब्जियां फाइबर का अच्छा स्रोत हैं इसलिए आपको कब्ज से निपटने के लिए इनका खूब सेवन करना चाहिए।

इन 4 आयुर्वेदिक चीजों से कंट्रोल करें डायबिटीज, दिल भी रहेगा स्वस्थ 

6) धीरे-धीरे चबाकर खाएं

चबाकर नहीं खाने से पेट में गैस बन सकती है। इसके अलावा जब आप बिना चबाये खाना निगलते हैं, तो मुंह की लार खाने से नहीं मिल पाती है। इससे पेट में पाचन क्रिया पर अधिक दबाव बनता है और आपको बर्पिंग की समस्या होने लगती है। इसलिए धीरे और चबाकर खाना चाहिए।

7) समय पर खाएं

नाश्ता छोड़ना और सीधा दोपहर में खाने के बीच कई घंटे हो जाते हैं जिससे पेट में गैस, हीटबर्न और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसी तरह समय पर लंच या डिनर नहीं करना और देर-देर तक भूखे रहने से क्रोनिक इनडाइजेशन, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको नाश्ते के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में कुछ ना कुछ खाते रहना चाहिए। इसके अलावा रात को सोने से करीब दो घंटे पहले खाना चाहिए।  

बेझिझक खरीदें काले धब्बे वाले केले, इन्हें खाने से होते हैं ये 20 बड़े फायदे 

8) तनाव से बचें

कई अधयनों के अनुसार, तनाव और चिंता के कारण आपको कई पाचन तंत्र समस्याएं हो सकती हैं। जब यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो आपके पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए फिजिकल एक्सरसाइज, योग और अन्य एक्टिविटी करें और माइंड को स्ट्रेस-फ्री रखें।  

बारिश में दाद, खाज, खुजली और दानों का नाश करता है यह लाल रंग का फूल, ऐसे करें यूज

9) खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक्स न पियें

खाने के साथ ठंडे पानी पीने से पाचन रस और एंजाइम की प्रभावशीलता कम हो सकती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह इसलिए हमेशा खाने के बाद ही पानी पियें।

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: health tips home remedies to get relief from indigestion, flatulence, acidity

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे