लाइव न्यूज़ :

गोलियों को मारो 'गोली'! सिर्फ 15 दिन पिएं ये जूस, सेक्स लाइफ हो सकती है बेहतर

By उस्मान | Updated: April 27, 2018 18:30 IST

शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो महिलाएं और पुरुष 15 दिनों तक एक गिलास अनार का जूस रोज पी रहे थे, उनके सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन में काफी अच्छी बढ़ोतरी हुई। 

Open in App

वियाग्रा की गोली को लोग सेक्स ड्राइव बढ़ाने वाली दवा के तौर पर जानते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि एक गिलास अनार का जूस भी वही काम करता है, जो कि कोई वियाग्रा करती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि महिलाएं और पुरुष 15 दिनों तक एक गिलास अनार का जूस रोज पी रहे थे, उनके सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन में काफी अच्छी बढ़ोतरी हुई। 

अनार खाने में जितना स्वादिष्ट फल है उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ हैं। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल आको कई रोगों से दूर रखने में सहायक है। यह आपको कैंसर से लेकर हृदय रोगों से दूर रखने में सहायक है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अनार टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा दे सकता है। यही कारण है कि यह आपकी सेक्स ड्राइव को बेहतर कर सकता है। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से आपकी सेक्स लाइफ बेहतर हो सकती है।

 

अनार से बढ़ता है टेस्टोस्टेरोन लेवल

उम्र बढ़ने के साथ साथ लिबिडो में कमी होने लगती है। यानि इस उम्र में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने लगता है जोकि बेहतर सेक्स लाइफ के लिए बहुत जरूरी है। यह हार्मोन स्त्री और पुरूष दोनों में सेक्स की इच्छा बढ़ाता है। एडिनबर्ग में क्वीन मार्गरेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा आयोजित एक अध्ययन में पाया गया कि अनार का रस पीने से प्रतिभागियों के टेस्टोस्टेरोन के लेवल में वृद्धि हुई। इसमें शामिल सभी पुरुष और महिलाओं को दो हफ्ते तक अनार का जूस दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इस अवधि के बाद उनके टेस्टोस्टेरोन लेवल में 24 फीसदी वृद्धि हुई।

यह पढ़ें- स्पर्म काउंट बढ़ाने के 5 नैचुरल उपाय 

क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि अनार चूहों में स्पर्म क्वालिटी, स्पर्मटोजेनिक सेल डेंसिटी, एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी और टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाने में सहायक है। यानि अगर सेक्स के मामले में आपकी परफॉरमेंस खराब है, तो आपको आज से ही रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा अनानास, अदरक और दालचीनी जैसी चीजें भी टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 'उस लिए नहीं' इन कारणों से भी सुहागरात पर दूध पीता है दूल्हा 

यह भी हैं टेस्टोस्टेरोन बढ़ने के फायदे

शोधकर्ताओं के अनुसार, बढ़े हुए टेस्टोस्टेरोन का एक और फायदा होता है। यह आपका मूड अच्छा करता है और साथ ही याददाश्त बढ़ाता है। तनाव से भी आपको निजात दिलाता है।  

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब