लाइव न्यूज़ :

कुत्ता पालने से आपकी सेहत को होते हैं ये 5 बड़े फायदे

By उस्मान | Updated: February 12, 2018 15:03 IST

कुत्ते जैसे जानवर को पालना सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है बल्कि इससे आपको कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं।

Open in App

पालतू जानवर पालने का शौक बहुत से लोग रखते हैं। इस कड़ी में अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण जैसे कई सेलेब्रिटी शामिल हैं। आपको बता दें कि कुत्ते जैसे जानवर को पालना सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है बल्कि इससे आपको कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि पालतू जानवर तो बहुत सारे हैं लेकिन लोग अधिकतर कुत्ता ही क्यों पालते हैं? चलिए जानते हैं कुत्ता पालने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं।  

1) दिल के स्वास्थ्य के लिए में सुधार होता है

कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि कुत्ता पालने से ब्लड प्रेशर कम होता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ट्राइग्लिसराइड के लेवल में कमी आती है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। 

2) आप फिट और एक्टिव रहते हैं

हेल्थ एक्सपर्ट एडल्ट्स को हर हफ्ते कम से कम तीन घंटे एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। जाहिर है जो लोग कुत्ता पालते हैं, वो इस इस टारगेट को पूरा कर लेते हैं। आपने देखा होगा कि जब लोग पालतू कुत्ते को बाहर घुमाने ले जाते हैं तो साथ में उनकी भी एक्सरसाइज हो जाती है। 

3) वजन कम करने में मिलती है मदद

रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना कुत्ते को घुमाने लेकर जाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। जाहिर है कुत्ता पालने वाले लोग कम से कम बीस मिनट तो उसे बाहर घुमाने ले ही जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, एक हफ्ते में कुत्ते को पांच बार घर के बाहर घुमाने से साल में आपका 14.4 पाउंड वजन कम हो सकता है। 

4) तनाव कम होता है

पालतू जानवर के साथ कुछ मिनट बिताने से चिंता और ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है और सेरोटोनिन और डोपामाइन के लेवल को बढ़ाया जा सकता है। यह दोनों न्यूरोकेमिकल्स आपके दिमाग को शांत रखते हैं।  

5) सामाजिक जीवन में होता है सुधार

एक ब्रिटिश रिसर्च के अनुसार, पालतू जानवर पालने से आपके सामाजिक जीवन में सुधार हो सकता है। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि यह लोग हमेशा ग्रुप में वॉकिंग पर जाते हैं। जाहिर है जब आप कहीं ग्रुप में जाते हैं, तो आपसी तालमेल बढ़ता है और आपके कई फ्रेंड्स बनते हैं। 

(फोटो- Pixabay) 

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना