लाइव न्यूज़ :

सब्जियां खाने के फायदे : ताकत और पोषक तत्वों का खजाना हैं ये 3 सब्जियां, शरीर से दूर करेंगी कमजोरी, खून की कमी

By उस्मान | Updated: February 16, 2021 12:25 IST

डायबिटीज, कैंसर और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने के लिए इन सब्जियों का सेवन जरूर करें

Open in App
ठळक मुद्देपोषक तत्वों का भंडार हैं ये सब्जियांइम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती हैं पाचन तंत्र को रखती हैं दुरुस्त, शरीर को देती हैं ताकत

सब्जियां खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। सब्जियों में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। सब्जियों से सेवन से कैंसर से बचने, दिल को स्वस्थ रखने और डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। 

हरी सब्जियों में घुलनशील फाइबर, आयरन, मिनरल्स और कैल्शियम होते हैं जो कैंसर जैसे रोगों से शरीर को बचाते हैं। साथ ही गुर्दे में एसिड नहीं जमा होने देते हैं। हरी सब्जियां शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं, इससे पथरी और गुर्दे की समस्या नहीं होती है। हरी सब्जियों से आंखें भी मजबूत होती हैं।

बसंत ऋतू का मौसम है यानी सर्दी खत्म हो रही है और गर्मी शुरू होने वाली है। इस मौसम में विभिन्न तरह की सब्जियां मिलती हैं। हम आपको तीन ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस मौसम में मिलती हैं और इनके सेवन से आपको कई गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। 

पालकसाग हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं वहीं इनके जूस का सेवन भी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता। साग इंसान के आंख, त्वचा और शरीर के कई हिस्सों को बीमारियों से बचाता है। 

अगर किसी को बलों के गिरने की तकलीफ है तो उस शख्स को रोज सुबह खाली पेट पलक के कोमल पत्तों को चबा कर खाना चाहिए। ऐसा रोज करने से शरीर में विटामिन ए की मात्रा बढ़ सकती है और बलों का झड़ना बंद हो सकता है।

पालक के पत्तों का रस और नारियल पानी की समान मात्रा मिलाकर सुबह-शाम लिया जाए, तो पथरी घुलकर बाहर निकल सकती है। पालक का साग के सेवन से इंसान की याददाश्त मजबूत होती है। पालक के नियमित सेवन से शरीर में हेमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ती है।

पालक का सेवन पुरुषों में ताकत बढ़ाता है। पुरुषों में होने वाली कमजोरी की समस्या को पालक दूर कर इससे जूझ रहे पुरुषों में ताकत बढ़ता है। रूखी और बेजान त्वचा के लिए पालक खाना चाहिए। पालक के नियमित सेवन से त्वचा कोमल और सुंदर बनेगी।

शकरकंदइसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से महफूज रखते हैं। शकरकंद में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, फाइबर, विटामिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है। यह सब्जी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करके रोगों से बचाती है। 

शकरकंद में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद जरूरी है। यह आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दृष्टि क्षमता को भी विकसित करती है और उसमें होने वाले विकार को दूर करने में भी मददगार साबित होती है। विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों को मोतियाबिंद के जोखिम से बचाते है।

इसमें इम्यून सेल्स को मजबूत करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ाने के सक्रिय गुण पाए जाते है। शकरकंद ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करती है। 

शकरकंद में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। स्ट्रोक के खतरे से बचाती है शकरकंद साथ ही दिल की सेहत का भी ख्याल रखती है।

कंटोलायह स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य गुणों से भरपूर सब्जी है। फाइबर से भरपूर कंटोला पाचन को सही रखती है। ऐसा कहा जाता है कि इस हरी सब्जी में मांस से ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं।  

इस हरी सब्जी में मौजूद ल्यूटेन जैसे केरोटोनोइड्स विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में सहायक है। टीऑक्सीडेंट से भरपूर इस सब्जी से शरीर को साफ़ रखने में मदद मिलती है। 

इसके एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक गुण सर्दी-खांसी से राहत प्रदान करने और इसे रोकने में भी सहायक हैं। कंटोला में मौजूद फाइटोकेमिकल्स स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

प्रोटीन और आयरन से भरपूर कंटोला में कम मात्रा में कैलोरी होती है। 100 ग्राम कंटोला में केवल 17 कैलोरी होती है, जिस वजह से ये वजन घटाने वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। 

कंटोला ब्लड शुगर कम करने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक है। इसे खाने से ब्लड ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको इस सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सकैंसर डाइट चार्टडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत