लाइव न्यूज़ :

बाजार में आ गई लाल भिंडी, खून की कमी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों से बचाने में सहायक, कीमत ₹80 प्रति किलो

By उस्मान | Updated: November 8, 2021 12:39 IST

आपने हरी भिंडी तो खूब खाई होगी अब जरा लाल भिंडी खाकर देखो जो पौष्टिक और स्वादिष्ट है

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में उगाई जा रही है लाल रंग की भिंडी बाजार में 45 रुपये से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है इसमें एंथोसायनिन और फेनोलिक्स होते हैं जो इसके पोषण मूल्य को बढ़ाते हैं

सब्जियां खाने के सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। सभी सब्जियों में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसी ही एक पौष्टिक सब्जी है भिंडी। बेशक यह सब्जी बहुत लोगों को पसंद नहीं होती लेकिन इसमें वो सभी तत्व गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखन सकते हैं।

आपने अब तक हरे रंग की भिंडी खाई होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल रंग की भी भिंडी होती है। जब भिंडी लाल हो जाती है तो वह लाभकारी और पौष्टिक भी हो जाती है। जी हां, लाल रंग की भिंडी को 'कुमकुम भिंडी' के नाम से जाना जाता है। इसे उत्तर प्रदेश में उगाया जा रहा है। यह अद्भुत फसल है जो किसानों की आय को भी दोगुना कर सकती है। 

ट्रिब्यून इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाल रंग की भिंडी की खेती उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के अनवरपुर निवासी उमेश सैनी और सीतापुर के रामपुरबेह के मुरली कर रहे हैं। सैनी ने कहा है कि गांव में हर कोई अब इस मौसम में इसकी खेती का रकबा बढ़ाने के बारे में सोच रहा है।

लाल भिंडी के फायदे

हरे रंग की भिंडी की तरह इसमें भी सेहत के लिए जरूरी तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. लाल रंग की भिंडी विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट एवं खनिज का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायककृषि विशेषज्ञों के अनुसार 'कुमकुम भिंडी' में 94 फीसदी पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो आपको इसे अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए.   

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार इसके साथ ही इसमें 66 फीसदी सोडियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होती है. बीपी के मरीज नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं. 

खून की कमी होती है दूरअगर आप खून की कमी यानी एनीमिया का शिकार हैं, तो यह सब्जी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. इसका 21 फीसदी आयरन एनीमिया की संभावना को कम करता है और 5 फीसदी प्रोटीन शरीर के मेटाबॉलिक सिस्टम को ठीक रखता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्पअयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेंद्र सिंह के अनुसार, भिंडी की इस लाल किस्म में एंथोसायनिन और फेनोलिक्स होते हैं जो इसके पोषण मूल्य को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद क्रूड फाइबर शुगर को कंट्रोल करता है। इसमें बड़ी मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी होता है।

लाल भिंडी की कीमत कुमकुम भिंडी की बुवाई का आदर्श समय फरवरी से शुरू होकर अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक होता है। इसे नवंबर के आसपास भी कहीं बोया जा सकता है, दिसंबर-जनवरी में वृद्धि कम होगी, लेकिन फरवरी से फल आना शुरू हो जाएंगे, जो नवंबर तक उपलब्ध रहेंगे। शुरुआती फसलों के दाम भी अच्छे हैं।

थोक बाजार में हरी भिंडी की कीमत 12 से 15 रुपये प्रति किलो के बीच है, जबकि लाल भिंडी 45 रुपये से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है क्योंकि लोग इसे सुपरफूड की तरह देख रहे हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सडायबिटीजडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब