लाइव न्यूज़ :

मूंग दाल के फायदे : पोषक तत्वों का भंडार है मूंग दाल, इम्यून पावर बढ़ाकर 5 बीमारियों से कर सकती है बचाव

By उस्मान | Updated: August 26, 2021 09:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देपोषक तत्वों का खजाना है मूंग दाल इसमें पाई जाती है कम कैलोरीप्रोटीन के बेहतर स्रोत है मूंग दाल

मूंग दाल को बेहत पौष्टिक माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही पौटेशियम, आयरन, कैल्शियम की मात्रा भी मूंग में बहुत होती है। इसके सेवन से शरीर में कैलोरी भी बहुत नहीं बढ़ती है।

मूंग दाल के पोषक तत्व

अगर अंकुरित मूंग दाल खाएं तो शरीर में कुल 30 कैलोरी और 1 ग्राम फैट ही पहुंचता है। अंकुरित मूंग दाल में मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी6, नियासिन, थायमिन और प्रोटीन होता है।

इसमें भरपूर मात्रा में एमिनो एसिड व पॉलिफेनॉल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी को कैंसर के खतरे से बचाने में मदद करते हैं। इससे बॉडी में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे खाने से ब्लड ग्लूकोज व कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। रोजाना सुबह अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से आपको यह फायदे होते हैं।

मूंग दाल खाने के फायदे

1) ब्लड ग्लूकोज होता है कम

इससे बॉडी में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे खाने से ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल रहता है जिससे डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलती है।  

2) इम्युनिटी सिस्टम होता है मजबूत

मूंग की दाल में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं और उसे बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफलामेट्री गुण होते हैं जो शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाते हैं।

3) पाचन रहता है बेहतर

मूंग की दाल के स्‍प्राउट में शरीर के टॉक्सिक को निकालने के गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में विषाक्‍त तत्‍वों में कमी आती है। इसके अलावा इससे पाचन क्रिया हमेशा सही बनी रहती है जिसके कारण, आपको पेट सम्‍बंधी समस्‍या नहीं होती है और जीवन खुशहाल रहता है।

4) स्किन पर आता है ग्लो

मूंग की दाल के स्‍प्राउट में साइट्रोजेन होता है जो शरीर में कोलेजन और एलास्टिन बनाएं रखता है जिससे उम्र का असर, जल्‍दी ही चेहरे पर दिखाई नहीं देता है।

5) कब्‍ज से मिलती है राहत

मूंग की दाल के स्‍प्राउट में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जिससे फ्रेश होने में कोई समस्‍या नहीं होती है व पाचन क्रिया दुरूस्‍त बनी रहती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब