लाइव न्यूज़ :

सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर सेक्स करने से होते हैं ये 5 फायदे

By उस्मान | Updated: May 10, 2018 17:21 IST

शोधकर्ताओं के अनुसार, एक घंटा सेक्स करने से पुरुषों की 240 जबकि महिलाओं की 180 कैलोरी बर्न होती है। 

Open in App

सेक्स मानव जीवन का एक अहम हिस्सा है। बेहतर सेक्स लाइफ न सिर्फ संबंधों को रुमानी बनाने के लिए जरूरी है बल्कि सेहत के लिए भी इसके फायदे किसी से छिपे नहीं हैं। अमेरिका की यूनिवर्सिटी बेलफ़ास्ट द्वारा किए एक अध्ययन से पता चलता है कि अगर कोई कपल सप्ताह में तीन दिन सुबह के समय सेक्स करे, तो इससे हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है। रिसर्च बताती है कि नियमित रूप से सेक्स करने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं। पेनसिल्वेनिया की विल्क्स यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में सामने आया है कि हफ्ते में एक से दो बार संभोग करने वालों का इम्यून सिस्टम बाकियों की तुलना में ज्यादा मजबूत होता है। कई लोग ऐसा मानते हैं कि सेक्स के लिए रात का समय सबसे बेहतर होता है लेकिन अध्ययनों में पाया गया है कि सेक्स के लिए जल्दी सुबह का समय सबसे बेहतर होता है। अध्ययनों के अनुसार सुबह के समय सेक्स करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि आपकी फर्टिलिटी भी बढ़ती है। चलिए जानते हैं सेक्स के लिए सुबह का समय क्यों अच्छा होता है। 

1) ऑर्गज़्म पाना होता है आसान

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि सुबह 5 बजकर 48 मिनट का समय सेक्स के लिए सबसे अच्छा समय होता है। यह ऐसा समय होता है, जब आपके लिए ऑर्गज़्म तक पहुंचने की अधिक संभावना होती है।

यह भी पढ़ें- बकरी के दूध में मिलाकर पियें यह चीज, नहीं होगा शीघ्रपतन 

2) टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है

अध्ययनों से पता चलता है कि अच्छी नींद के बाद सुबह के समय पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल चरम पर होता है। इसका मतलब यह हुआ कि इस समय पुरुष ऊर्जा से भरपूर होते हैं और देर तक इस क्रिया को अंजाम दे सकते हैं। इस समय फील गुड हार्मोन ऑक्सीटोसिन जारी होता है, जिससे आप खुशी और प्यार महसूस करते हैं।

3) तनाव कम होता है

ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय सेक्स करने से तंत्रिकाओं को शांत रखने में मदद मिलती है और आप आराम महसूस करते हैं। यानी जब काम पर निकलेंगे तो आपको ट्रैफिक से चिढ़ नहीं होगी।

4) इम्युनिटी सिस्टम होता है मजबूत

नॉटिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि सुबह सेक्स करने से इम्युनिटी सिस्टम मज़बूत करने में मदद मिलती है। इससे आपका आइजीए का लेवल बढ़ता है। ये एंटीबॉडी आपको इन्फेक्शन से बचाता है।

यह भी पढ़ें- बिस्तर पर देर तक टिकना है तो आज ही से छोड़ दें यह काम

5) कैलोरी बर्न हती है

सुबह सेक्स करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके बाद आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सेक्स के दौरान है आपकी बहुत कैलोरी बर्न हो जाती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, एक घंटा सेक्स करने से पुरुषों की 240 जबकि महिलाओं की 180 कैलोरी बर्न होती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत