लाइव न्यूज़ :

एक गिलास गर्म दूध में चुटकी भर खसखस मिलाकर पिएं, मिलते हैं ये 10 फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: June 3, 2018 11:33 IST

जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या हो उन्हें रात सोने से पहले इस दूध को पीना चाहिए।

Open in App

आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते हर दूसरा इंसान किसी ना किसी बीमारी का शिकार है। भले ही ये रोग गंभीर ना हों, लेकिन धीरे-धीरे ये हमें बड़ी परेशानियों की ओर जरूर ले जाते हैं। लेकिन अगर हम अपनी रोजाना की डाइट में केवल एक-दो बदलाव भी ले आएं, तो हम कई सारी बीमारियों पर जीत हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे दूध में खसखस के कुछ दाने मिलाकर पीने के 10 सेहत भरे फायदे। इस दूध को आप सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में पी सकते हैं। खसखस में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 होता है। इसके अलावा यह फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज से भी युक्त है। ये सभी पोषक तत्व हमें फिट बनाए रखने के लिए काफी हैं। 

1. गर्मियों में दूध में खसखस मिलाकर पीने से शरीर का तापमान अन्दर से कम रहता है। यह शरीर को बाहरी गर्मी से बचाता है। 

2. सर्दियों में इस दूध को पीने से सर्दी-जुकाम झटपट छूमंतर हो जाता है।

3. यदि नेचुरल तरीके से वजन कम करना हो तो रोजाना दूध में खसखस मिलाकर पिएं। खसखस में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो वेट कम करने में मदद करता है।

4. यह दूध पैनकिलर की तरह भी कम करता है। किसी भी तरह के बॉडी पैन में इस दूध को पीने से कुछ ही देर में आराम मिलता है।

5. सांस संबंधी दिक्कत होने पर दूध में खसखस के कुछ दानें मिलाकर पिएं, कुछ ही देर में राहत मिलती है।

6. जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या हो उन्हें रात सोने से पहले इस दूध को पीना चाहिए। अच्छी नींद आएगी और कुछ दिन इसे रेगुलर पीने से अनिद्रा की समस्या काफी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें: हल्दी वाला दूध पीने खून होता है साफ, ये भी हैं 7 फायदे

7. कब्ज की समस्या होने पर एक ग्लास गर्म दूध में थोड़े एखास्क्हस मिलकार पीने से जल्दी आराम मिलता है।

8. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को इस दूध का रेगुलर सेवन करना चाहिए। जल्दी आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर की दवाइयां भी छूट जाती हैं।

9. डिप्रेशन के रोगी को भी इस दूध का सेवन करना चाहिए।

10. शरीर में खून की कमी होने पर इस दूध का सेवन करें।। यह एनीमिया से लड़कर शरीर में खून की पूर्ति करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब