लाइव न्यूज़ :

Diet tips: सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाकर पानी पियें, बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसे 8 रोगों से होगा बचाव, आंत बनेंगी मजबूत

By उस्मान | Updated: February 16, 2021 14:57 IST

लहसुन खाने के फायदे : अगर आप बीपी या डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको यह काम जरूर करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देलहसुन में पाए जाते हैं शक्तिशाली यौगिकएंटीबैक्टीरियल गुण करते हैं पेट की सफाईबीपी के मरीज जरूर करें लहसुन का सेवन

भारतीय व्यंजनों में लहसुन का महत्वपूर्ण स्थान है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ लहसुन को विभिन्न रोगों और परेशानियों को ठीक करने के लिए सबसे शक्तिशाली खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। 

लहसुन के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। लहसुन को पाचन प्रणालियों को दुरुस्त करना, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना, रक्तचाप कम करना और हृदय रोगों से बचाव करने के लिए जाना जाता है। 

लहसुन को शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने के लिए जाना जाता है। अधिकतर लोग लहसुन का इस्तेमाल खाना बनाने में करते हैं। लेकिन माना जाता है कि कच्चा लहसुन खाने से इसके ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह सबसे पहले उठकर खाली पेट कच्चा लहसुन खाने और पानी पीने से कई फायदे हो सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर करता है मेंटेनसुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना लिपिड प्रोफाइल के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह एक नैचुरल ब्लड थिनर है, जो हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मेंटेन कर सकता है।

फेफड़ों को बनाता है मजबूतअध्ययनों से यह भी पता चला है कि लहसुन में पाए जाने वाले सल्फर यौगिक ट्यूमर कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते हैं। लहसुन एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों के विभिन्न रोगों को ठीक कर सकता है और भोजन से पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए आंत को मजबूत कर सकता है। 

आंतों को रखता है स्वस्थकच्चा लहसुन नैचुरल एंटीबायोटिक दवाओं में से एक है। यह बैक्टीरिया खत्म करता है। यह आंत में बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है। लहसुन में प्रचुर मात्रा में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल सल्फर यौगिक होते हैं जिनमें एलिसिन, एलिन और ऐजोन शामिल हैं। इसके एंटीबायोटिक घटक सर्दी और खांसी के इलाज में मदद करते हैं।

पाचन मजबूत और वजन घटाने में सहायकसुबह सबसे पहले कच्ची लहसुन खाने से पाचन और भूख बढ़ती है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी सहायक है। कच्चे लहसुन का सेवन डायरिया जैसी पेट की समस्याओं के लिए भी प्रभावी है।

हाइपरटेंशन से करता है बचावलहसुन में एलिसिन, डायलील डाइसल्फ़ाइड, डायलील ट्राइसल्फ़ाइड यौगिक पाए जाते हैं, जो रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

शरीर की भीतरी सफाईलहसुन में मौजूद सल्फहाइड्रील यौगिक शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए, यदि आपने रात में भारी भोजन किया है, तो अगली सुबह लहसुन खाकर बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है।

गले की खराश से मिलेगी राहतसुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदों में गले की खराश भी शामिल है। इसका कारण यह है कि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जिस वजह से इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

नसों की गंदगी करता है साफलहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत