चने का पानी पीने के फायदे : खाली पेट पियें चने का पानी, खून की कमी, मोटापा, कब्ज जैसे 8 रोगों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Published: March 30, 2021 12:55 PM2021-03-30T12:55:49+5:302021-03-30T12:55:49+5:30

चने खाने की जितने फायदे हैं उतने ही फायदे इसका पानी पीने के भी हैं

Health benefits of drinking gram water: amazing health benefits of drinking chana or gram water empty stomach in morning | चने का पानी पीने के फायदे : खाली पेट पियें चने का पानी, खून की कमी, मोटापा, कब्ज जैसे 8 रोगों से हो सकता है बचाव

चने का पानी पीने के फायदे

Highlightsचने के पाने में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व आयरन की कमी पूरी करने के लिए पियें चने का पानी गर्भवती महिलाओं को जरूर पीना चाहिए चने का पानी

चने का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। चने की सब्जी बनती है और भूनकर भी खाया जाता है। इसके अलावा कई रेसिपी में भी चना इस्तेमाल किया जाता है। चने को बहुत ही पौष्टिक आहार माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

बताया जाता है कि अंकुरित चने के भी अनगिनत फायदे हैं। इसका प्रयोग सुबह पानी में भिगोकर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चने जिस पानी में भिगोकर रखे जाते हैं, उस पानी को पीने के भी कई फायदे हैं। 

चने के पोषक तत्व

चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन ए, बी, सी, डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

यह पूरी तरह पोषक तत्वों से भर जाता है और इसमें विटामिन और मिनरल्स की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन के अलावा आयरन भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

चने का पानी पीने के फायदे

वजन कम करने में सहायक
अगर आप अपना वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो चने का पानी और चना दोनों ही बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। जो लोग अपने खाने में चने का किसी ना किसी तरह से इस्तेमाल करते हैं उनका वजन बढ़ने का खतरा कम हो सकता है।

पेट की चर्बी होती कम
चने के पानी में थोड़ा काला नमक, पुदीना और जीरा पाउडर मिलाकर रोजाना पीने से अपने पेट के फैट को कम कर सकते हैं। सुबह बासी मुंह अंकुरित चने खाने से आपका वजन कम होने में काफी मदद मिल सकती है। यह शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने में भी काफी मदद करेगा।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक
जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें चने का पानी पीना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। काला चना इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। भीगे हुए काले चने खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार के साथ-साथ कब्ज, अपच, एसिडिटी से राहत मिलती है।  

आयरन का स्रोत
इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है और इसके सेवन से एनीमिया को रोक सकता है। यह आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के साथ-साथ बढ़ते बच्चों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को चने का पानी पीना चाहिए।

पाचन को रखता है दुरुस्त 
पाचन विकारों के इलाज में मदद करता है क्योंकि फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। आंतों पर खिंचाव को कम करके फाइबर कब्ज के जोखिम को कम करता है। कब्ज को ठीक करने के लिए, रात भर पानी में चने को भिगोकर रखें और सुबह उठने के बाद अदरक पाउडर और अजवायन के बीज (जीरा) छिड़ककर खाएं और पानी भी पी लें।

चेहरे पर आएगी चमक 
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए चने का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको रोजाना चने का पानी पीना चाहिए। इसमें मैंगनीज की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा होने से बालों के झड़ने को रोक सकते हैं।

Web Title: Health benefits of drinking gram water: amazing health benefits of drinking chana or gram water empty stomach in morning

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे