लाइव न्यूज़ :

अमरुद में छुपे हैं कई प्राकृतिक गुण, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

By मेघना वर्मा | Updated: January 6, 2018 18:18 IST

अमरूद की पत्तियों को पानी में डाल कर उबालिए और फिर इस पानी को छान कर ठंडा करके पी लीजिए, कई फायदे मिलेंगे।

Open in App

ठंड में अमरुद खाने का अपना अलग ही मजा है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि ठंड में अमरुद नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे सर्दी होने का खतरा रहता है। आज हम आपको अमरुद के ऐसे ही कुछ फायदे बता रहे हैं जो ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाएंगे बल्कि आपको सर्दियों के मौसम में भे तारो-ताजा और फिट भी रखेंगे। अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज पदार्थ शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। साथ ही ये इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाता है। अमरूद खाने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं। अमरूद के ऐसे ही फायदे आज बता रही हैं हमारी एक्सपर्ट फरिहा शानम... 

डायबिटीज रोगियों के लिए

एक शोध के अनुसार अमरूद की पत्तियां अल्फा-ग्लूकोसाइडिस एंजाइम की क्रिया द्वारा रक्त शर्करा को कम करती है। दूसरी तरफ सुक्रोज और लैक्टोज को सोखने से शरीर को रोकती है जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए अमरूद के पत्तों का चूर्ण लाभदायक होता है।

पाचन तंत्र रहता है ठीक

अमरुद ना सिर्फ कब्ज को सही रखता है बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी सही करता है। फरिहा का कहना है कि अमरुद के रोजाना सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है साथ ही ये आंत के लिए भी फायदेमंद होता है। अमरुद के सेवन से आंत की कोई भी बीमारी होने की संभावना कम होती है।

कब्ज में मिलता है आराम

फरिहा आगे बताती हैं कि अमरुद का सेवन कब्ज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अमरुद में भरपूर मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं इसलिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में पेट रोग काफी बढ़ जाते हैं, पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में अमरुद खा कर इसे दुरुस्त बनाया जा सकता है।

मिनिरल्स होते हैं फायदेमंद

अमरूद एक हाई एनर्जी फ्रूट है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं। ये तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके साथ ही अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सुधारने का भी काम करता है। 

कैंसर और त्वचा की बीमारियों से बचाता है

अमरूद में मौजूद लाइकोपीन नामक फाइटो न्‍यूट्र‍िएंट्स शरीर को कैंसर और ट्यूमर के खतरे से बचाने में सहायक होते हैं। साथ ही स्किन केयर में भी अमरूद बहुत सहायक होता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन शरीर को त्‍वचा संबंधी तकलीफों से बचाता है।  

डायरिया मिटाए

यह पेट की कई बीमारियों को ठीक करने में असरदार है। एक कप खौलते हुए पानी में अमरूद की पत्तियों को डाल कर उबालिए और फिर इस पानी को ठंडा करके छान कर पी लीजिए। डायरिया में लाभ होगा।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!