लाइव न्यूज़ :

दीपिका-कैटरीना से कम नहीं कुमारस्वामी की पत्नी राधिका, यह है खूबसूरती का राज़

By उस्मान | Updated: May 21, 2018 11:40 IST

कन्नड़ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राधिका पति कुमारस्वामी से 27 साल छोटी हैं। इनकी शादी उनके बीच उम्र के फासले को लेकर खूब चर्चित रही। राधिका खूबसूरत और ग्लैमरस हैं।

Open in App

कर्नाटक चुनाव को लेकर चली सियासी उठापटक थम गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हार गई है। अब जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी का राजनीतिक जीवन जितना रोचक है, उतना ही उनका निजी जीवन भी है। कुमारस्वामी ने दो शादियां की, उनकी दूसरी पत्नी राधिका कुमारस्वामी हैं। कुमारस्वामी और राधिका ने साल 2006 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। कन्नड़ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राधिका अपने पति से 27 साल छोटी हैं। कुमारस्वामी और राधिका की शादी उनके बीच उम्र के फासले को लेकर खूब चर्चित रही। राधिका खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 में की थी। वो फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ प्रोड्यूस भी करती हैं।

शादीशुदा और एक बच्चे की मां होने के बावजूद राधिका की फिटनेस किसी यंग लड़की से कम नहीं है। वो अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। ब्यूटी और फिटनेस के मामले में राधिका बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को भी टक्कर दे सकती हैं। हालांकि अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए राधिका वर्कआउट से ज्यादा डांस को महत्व देती हैं। चलिए जानते हैं उनकी फिटनेस का क्या राज़ है।  

राधिका का वर्कआउट प्लान

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राधिका ने अपनी फिटनेस को लेकर खुलासा किया कि उन्हें जिम जाना बहुत ज्यादा पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरी फिटनेस का राज़ केवल डांस है। मुझे डांस करना बहुत पसंद है और इससे मेरी पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता है। मेरे ख्याल से डांस करना जिम जाने से बेहतर है। इससे मुझे कैलोरी बर्न करने और फिट रहने में मदद मिलती है। 

राधिका का डाइट प्लान

अगर राधिका की डाइट की बात करें, तो राधिका की डाइट बहुत सिंपल होती है। राधिका के अनुसार, 'मुझे डाइट फॉलो करना अच्छा नहीं लगता है। वास्तव में मैं फॉलो ही नहीं कर पाती हूं। असल में मुझे चॉकलेट बहुत ज्यादा पसंद है। मुझे सिंपल खाना बहुत पसंद है। मैं अपने पेट को हल्का खाना खाकर हल्का रखने की कोशिश करती हूं।   

यह भी पढ़ें- कृति सेनन जैसा स्लिम फिगर पाने के लिए ऐसा हो आपका वर्कआउट और डाइट

इसमें कोई शक नहीं है कि राधिका जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब