लाइव न्यूज़ :

Happy B'day: 31 की उम्र में भी सोनल का फिगर है स्लिम एंड सेक्सी, 5 दिन करती हैं वर्कआउट

By उस्मान | Updated: May 16, 2018 11:06 IST

मिस वर्ल्ड ट्यूरिज्म टाइटल पाने वाली सोनल पहली भारतीय महिला हैं. सोनल कई सारे बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं

Open in App

सोनल चौहान आज 16 मई को अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनल का जन्म 1985 में हुआ था। एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनल 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' और '3जी' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मिस वर्ल्ड ट्यूरिज्म टाइटल पाने वाली सोनल पहली भारतीय महिला हैं। वो कई सारे बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। साल 2000 में वो एफएचएम और द मैन मैगजीन के कवर पेज का हिस्सा रही थीं। 

सोनल को उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि वो हमेशा हेल्दी और फिट नजर आती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। सनी स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं। 

सोनल का वर्कआउट प्लान

सोनल का मानना है कि हर इंसान को अपने बिजी शेड्यूल से वर्कआउट के लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। बेहतर फिटनेस के लिए आपको हफ्ते में कम से कम पांच दिन जिम जाना चाहिए। सोनल के अनुसार रोजान एक घंटा एक्सरसाइज करने से आपको टोंड बॉडी मिल सकती है। सोनल कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करती हैं। उनके वर्कआउट में चेस्ट फ्लाई, स्क्वैट्स और वॉल्किंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा वो योग, मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी करती हैं। इससे उन्हें बॉडी को फिट रखने के साथ-साथ दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है।

सोनल चौहान का डाइट प्लान

सोनल को जितना भरोसा वर्कआउट पर है, उतना डाइट पर भी है। यही वजह है कि उनका वो डाइट पर भी उतना ही ध्यान देती हैं। सोनल दिन में हर दो घंटे के बाद छह बार थोड़ा-थोड़ा खाती हैं। वो सुबह की शुरुआत एक गिलास फ्रूट या वेजिटेबल जूस पीकर करती हैं। उन्हें अनानास का जूस ज्यादा पसंद है। उनके खाने में चिकन होता है जिससे उन्हें प्रोटीन मिलता है।हाइड्रेटेड रहने के लिए वो खूब पानी पीती हैं। इससे बॉडी से टॉक्सिन निकालने और ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद मिलती है। 

इसमें कोई शक नहीं है कि सोनल जैसा फिगर पाने के आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए। 

चूंकि सोनल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और अपने फैंस के लिए वर्कआउट वाली फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोनल के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन जिम में वर्कआउट करते हुए फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सबर्थडे स्पेशलहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?