सावधान! आपकी हड्डियों को खोखला कर रही हैं ये 10 चीजें, लड़कियां ज्यादा खाती हैं दूसरी चीज

By उस्मान | Published: January 3, 2020 07:38 AM2020-01-03T07:38:06+5:302020-01-03T07:38:06+5:30

अगर आपके जरा सा हिलने पर भी हड्डियों में कट-कट की आवाज आने लगती है, तो समझ लें कि आपकी हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगी हैं।

foods for strong bones : food eat and avoid for bone health and osteoporosis | सावधान! आपकी हड्डियों को खोखला कर रही हैं ये 10 चीजें, लड़कियां ज्यादा खाती हैं दूसरी चीज

सावधान! आपकी हड्डियों को खोखला कर रही हैं ये 10 चीजें, लड़कियां ज्यादा खाती हैं दूसरी चीज

अगर आपके जरा सा हिलने पर भी हड्डियों में कट-कट की आवाज आने लगती है, तो समझ लें कि आपकी हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगी हैं। स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का मजबूत रहना भी जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान की वजह से लोग अपनी हड्डियों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ये आपके पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

हड्डियां कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन के अलावा कई तरह के मिनरल से मिल कर बनी होती हैं। अनियमित जीवनशैली की वजह से ये मिनरल खत्म होने लगते हैं, जिससे हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और धीरे-धीरे वे घिसने और कमजोर होने लगती हैं। 

अक्सर हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत ऑस्टियोपोरोसिस की शुरुआत हो सकती है। इसे हड्डियों को कमजोर करने की बीमारी भी कहा जाता है। इसमें अस्थियां कमजोर व भंगुर हो जाती हैं। ऐसे में यदि किसी कारणवश हड्डी टूट जाए तो इन्हें वापस जोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है।

हड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट है। खाने की कुछ चीजों के नियमित और अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम खत्म होने लगता है। दिल्ली की मशहूर डाइटिशियन शिखा ए शर्मा आपको बता रही हैं कि किन-किन चीजों के अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम कम होने लगता है।

1) पालक

बेशक हरे पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम का मात्रा अधिक होती है लेकिन पालक, चुकंदर के साग और कुछ फलियों में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करती हैं। यही वजह है कि आपको पालक जैसी सब्जियों का बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

2) कोल्ड ड्रिंक्स और चॉकलेट

कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बन डाई ऑक्साइड और फॉस्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को खोखला बना देता है। अधिक मात्रा में खाया गया चॉकलेट भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। इसको खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है जिससे कैल्शियम शरीर में अवशोषित नहीं हो पाता और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

3) वीट ब्रान और दूध

यह कॉम्बिनेशन सुनने में अच्छा लग सकता है लेकिन दूध का वीट ब्रान के साथ सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है। वैसे आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट ले सकते हैं। 

4) नमक और शराब

शराब पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है जो हड्डियों की कमजोरी का कारण बनती है। ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। दरअसल नमक में सोडियम होता है जो शरीर में जाने के बाद कैल्शियम को यूरीन के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देता है।

5) चाय और कॉफी

चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसमें मौजूद कैफीन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए ये चीजें भी हैं खतरनाक

इन चीजों के अलावा मीठे स्नैक्स, सोडा, कुछ तरह की दालें, इन्फ्लेमेशन वाली चीजें जैसे टमाटर, मशरूम, सफेद आलू, कच्चा पालक, रेड मीट जैसी चीजों के सेवन से भी आपकी हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं. 

हड्डियों को मजबूत करने के लिए खायें ये चीजें

1) मशरूम

मशरूम के अंदर काफी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए आप लोग महीने में कम से कम 4 दिन मशरूम का सेवन जरूर करें।

2) ग्रीन बीन्स

अन्य सब्जियों की तरह, हरी बीन्स विटामिन ए, सी, और के, और फोलिक एसिड, फाइबर, पोटेशियम और फोलेट का एक बेहतर स्रोत है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस हरी सब्जी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिन्हें कैटेचिन के रूप में भी जाना जाता है। इससे आपको हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज को रोकने में मदद मिलती है।

3) काले चने

भुने हुए काले चने कैल्शियम का एक बहुत बड़ा स्त्रोत होती है। इसका सेवन करने से कैल्शियम की पूर्ति काफी तेजी से होती हैं और हड्डियां स्ट्रांग हो जाती है।

4) संतरे का रस

सुबह के समय ऑरेंज जूस पीना शरीर के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह शरीर में सभी कमी को पूरी करता है तथा शरीर को हमेशा फिट रखता है।

5) अंडे

अगर कोई व्यक्ति मांसाहारी है, तो वह व्यक्ति अंडे का अंदर का पीला भाग खा सकता है। अंडे के पीले भाग के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

Web Title: foods for strong bones : food eat and avoid for bone health and osteoporosis

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे