लाइव न्यूज़ :

डेंगू से तुरन्त रिकवरी के लिए अपनाए ये टिप्स, आज ही डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, मिलेगा जल्द फायदा

By आजाद खान | Updated: October 17, 2022 18:49 IST

जानकारों के अनुसार, डेंगू के कारण शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है। ऐसे में इस दौरान उन चीजों को ही केवल खाना चाहिए, जिससे आपके शरीर को ताकत मिलती हो और इससे आपके बॉडी की इम्युनिटी भी बढ़ती हो।

Open in App
ठळक मुद्देआजकल देश के कई हिस्सों में डेंगू के बहुत से केस सामने आ रहे है। ऐसे में आपको अपना ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। डेंगू में कौन-कौन सी डाइट लेनी चाहिए, इसके लिए आप नीचे बताए गए लेख को पढ़ सकते है।

Dengue Diet: आजकल देश के कई हिस्सों में डेंगू (Dengue ) के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसे में डेंगू को लेकर खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार डेंगू हो जाता है तो इससे शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। 

जानकारों का कहना है कि डेंगू वाले मरीज के पूरी तरह से ठीक होने में काफी समय लगता है। ऐसे में डेंगू के समय या बीमारी के ठीक होने के बाद हमें अपने डाइट का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अगर आप अपने डाइट का सही से ख्याल रखते है तो इससे आप डेंगू वाले बीमारी से जल्द से जल्द ठीक हो सकते है। 

तो आइए जान लेते है कि डेंगू के समय या डेंगू से ठीक होने के बाद हमें अपने डाइट में कौन-कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए ताकि हम जल्द से जल्द ठीक हो सके। 

1. तरल पदार्थों को करे डाइट में शामिल (Use More Liquids)

डेंगू में जल्दी रिकवरी पाने के लिए हमें तरल पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जानकारों का कहना है कि तरल बदार्थ शरीर को हाइड्रेटेड रखने और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में हमारी काफी मदद करता है। ऐसे में हमें पानी के साथ-साथ काढ़ा, हर्बल टी और सूप को जमकर इस्तेमाल करना चाहिए, इससे हमारी इम्यूनिटी और भी अच्छी होती है। 

2. विटामिन्स-एंटीऑक्सीडेंट्स का भी करें ज्यादा इस्तेमाल (Vitamins - Antioxidants)

जानकारों की माने तो डेंगू से जल्द से जल्द राहत पाने के लिए आपको सेब, अनार और पपीता जैसे फलों को ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। यही नहीं डेंगू से राहत पाने के लिए विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स को भी भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। डेंगू मरीजों को खाने में हरी सब्जियां और मौसमी फलों का भी इस्तेमाल करना चाहिए। 

3. मसाले भी माने जाते है काफी मददगार (Masala)

हल्दी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, और जायफल जैसे कुछ मसालें है जिससे शरीर को शरीर की कमजोरी दूर होती है और इससे आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है। डेंगू में ये मसाले काफी लाभकारी साबित होते है और इससे हेल्थ भी ठीक रहता है। डेंगू के दौरान या रिकवरी के बाद आप इन मसालों को अपने डाइट में शामिल कर सकते है। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

4. प्रोबायोटिक्स होते हैं सहायक (Probiotics)

एक्सपर्ट्स का कहना है कि डेंगू में तुरन्त राहत के लिए प्रोबायोटिक्स काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसे गुड बैक्टीरिया का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में जल्दी रिकवरी के लिए आप प्रोबायोटिक्स को इस्तेमाल कर सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डेंगू डाइटहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब