लाइव न्यूज़ :

वर्कआउट के बावजूद Buttock को इन 6 गलतियों की वजह नहीं मिलती बेहतर शेप

By उस्मान | Updated: August 5, 2018 11:18 IST

ऐसा अक्सर होता है लोग मेहनत तो करते हैं लेकिन गलत तरीके और गलत समय पर मेहनत करने से आपको उसका रिजल्ट नहीं मिल पाता है।

Open in App

अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर रही हैं लेकिन उसके बावजूद आपके बटक्स को शेप नहीं मिल रही है, तो संभव है कि आप एक्सरसाइज में कुछ गलती कर रहे हैं। ऐसा अक्सर होता है लोग मेहनत तो करते हैं लेकिन गलत तरीके और गलत समय पर मेहनत करने से आपको उसका रिजल्ट नहीं मिल पाता है। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान के अनुसार, अगर आपके बटक्स पर टोन नहीं आ रहा है, तो हो सकता है आप यह गलतियां कर रही हों।  

1) कम वजन उठानालड़कियां अक्सर कम वजन उठाती हैं. हो सकता है आप भी यह गलती कर रही हों। आपको बता दें कि कम वजन उठाने से उतना प्रभाव नहीं पड़ता है, जितना भारी वजन उठाने से पड़ता है। इसलिए आपको भारी वजन के साथ चार से पांच सेट के 8-10 रेपिटिशन करने चाहिए। 

2) बारबेल हिप थ्रस्ट नहीं करनाअगर आप टोंड बट के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं, तो आपको बारबेल हिप थ्रस्ट भी करनी चाहिए। स्क्वाट से केवल आपके लोअर ग्लट्स पर काम होता है लेकिन इससे अपर और लोअर दोनों ग्लट्स पर काम होता है। 

3) पैरों पर काम नहीं करनाहो सकता है आप अपनी बैकसाइड को शेप में लाने के लिए अपने बटक्स के अलावा हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स पर काम ना कर रही हों। अपने हैमस्ट्रिंग और क्वाड के लिए आपको जंप स्क्वाट और जंप लंग्स जैसे मूव भी करने चाहिए। 

4) प्रोटीन नहीं खानाएक बेहतर शेप पाने के लिए एक्सरसाइज के अलावा प्रॉपर डायट का भी अहम रोल होता है। वास्तव में मसल्स रिपेयर के लिए आपको प्रोटीन की जरूरत होती है। इसलिए आपको खाने में प्रोटीन की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।

5) पर्याप्त नींद नहीं लेनापर्याप्त नींद नहीं लेने से मसल्स रिकवरी और मेटाबोलिज्म पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपकी बैकसाइड से फैट कम नहीं हो पाता है। इसलिए पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।

6) ज्यादा एक्सरसाइज करनाआपके शरीर को ज्यादा एक्सरसाइज की बजाय ज्यादा रेस्ट की जरूरत होती है। फैट कम करने के लिए रिकवरी पीरियड महत्वपूर्ण है। इसलिए अपनी सीमा और क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज़ करें। वैसे हफ्ते में 5 से 6 घंटे से ज्यादा वर्कआउट नहीं करना बेहतर माना जाता है। 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब