लाइव न्यूज़ :

Fertility Diet: स्पर्म काउंट, इनफर्टिलिटी में सुधार करके मां-बाप बनने का चांस दोगुना कर देती हैं ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: July 2, 2019 18:23 IST

Fertility Diet: एक्सपर्ट मानते हैं कि 32 वर्ष की आयु के बाद महिला की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है और उसके बाद भी ऐसा होता रहता है जबकि 50 वर्ष की आयु के किसी पुरुष की प्रजनन क्षमता घटने लगती है।

Open in App

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 30 मिलियन से अधिक लोग (पुरुष और महिलाएं दोनों) बांझपन (infertility) से पीड़ित हैं। नियमित रूप से यौन संबंध के बावजूद गर्भ धारण करने में असमर्थता होना बांझपन कहलाता है। रिपोर्ट के अनुसार बांझपन के 40-50 फीसदी मामले केवल महिलाओं की शारीरिक स्थितियों से जुड़े हैं जबकि 20 फीसदी मामले पुरुषों में स्पर्म विकारों से जुड़े हैं। 

बांझपन के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं जो हर लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं और इनमें उम्र एक मुख्य कारक है। एक्सपर्ट मानते हैं कि 32 वर्ष की आयु के बाद महिला की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है और उसके बाद भी ऐसा होता रहता है जबकि 50 वर्ष की आयु के किसी पुरुष की प्रजनन क्षमता घटने लगती है।

स्मोकिंग, शराब, मोटापा, एसटीडी, एंटीबॉडीज, ट्यूमर, हार्मोनल परिवर्तन, यौन समस्याएं, कुछ दवाएं और पीसीओएस जैसे कारण पुरुष और महिलाओं में खराब स्पर्म और इनफर्टिलिटी के मुख्य कारण हैं। इस समस्या से निपटने के लिए वैसे तो कई मेडिकल इलाज मौजूद हैं लेकिन जीवनशैली और खानपान में थोड़े बदलाव करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

1) विटामिन डी फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए विटामिन डी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्‍या बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन डी सूर्य की रोशनी से मिलता है। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्‍पाद, चिकन, मछलियां भी विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

2) ओमेगा-3 सैमन और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अधिक तैलीय मछली खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

3) दूधदूध संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

4) गाजर पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

5) पानीहर चिकित्सक आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देता है क्योंकि इससे शरीर के कई सारे अंगों को फायदा मिलता है। इसके अलावा अगर आप ज्‍यादा पानी का सेवन करते हैं तो प्रजनन अंग अच्‍छे से काम करते हैं। पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें नियमित रूप से कम से कम 10-12 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिप टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब