लाइव न्यूज़ :

World Cancer Day: भारत में हर साल कैंसर से मरते हैं 5 लाख लोग, जानिए चौंकाने वाले आंकड़े

By उस्मान | Updated: February 3, 2018 12:05 IST

भारत में हर साल कैंसर से जुड़े 1.4 करोड़ मामले सामने आ रहे हैं और साल इस रफ्तार से साल 2020 तक कैंसर से प्रभावित लोगों की संख्‍या में 25 फीसदी बढ़ सकती है।

Open in App

कैंसर जानलेवा बीमारी है। ज्यादातर लोग कैंसर के शुरूआती लक्षणों की अनदेखी करते हैं। यही कारण है कि मरीज जल्‍दी ठीक नही होते हैं। कैंसर के विभिन्‍न प्रकार, सर्वाइकल कैंसर, ब्‍लैडर कैंसर, कोलोरेक्‍टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, एसोफैगल कैंसर, पैंक्रियाटिक कैंसर, बोन कैंसर ब्‍लड कैंसर आद‍ि हैं। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर हम आपको कैंसर से जुड़े कुछ भयावह आंकड़े बता रहे हैं, जिन्हें आपको जानना बहुत जरूरी है। 

1) इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, भारत में हर साल कैंसर से जुड़े 1.4 करोड़ मामले सामने आ रहे हैं और इस रफ्तार से साल 2020 तक कैंसर से प्रभावित लोगों की संख्‍या 25 फीसदी बढ़ सकती है। यानी उस समय तक 1.7 लाख लोग कैंसर से प्रभावित होंगे। 

2) विश्व स्वास्थ्य संगठन के अुनसार, भारत में हर साल पांच लाख लोग कैंसर से अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। 

3) आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में 700 प्रभावित लोगों में से सिर्फ 1 ओंकोलॉजिस्‍ट मौजूद है।

4) देश में सिर्फ 12.5 फीसदी लोग ही कैंसर को जल्दी पहचान कर इलाज शुरु करवा पाते हैं। वर्ष 2016 में अब तक कैंसर से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 736,000 हो चुकी है। 

5) मुंह और फेफड़े का कैंसर भारतीय पुरुषों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। जबकि महिलाओं में योनी और स्तन का कैंसर ज्यादा पाया जाता है। 6) भारत में हर साल ग्रीवा कैंसर के लगभग 1,22,000 नए मामले सामने आते हैं, जिसमें लगभग 67,500 महिलाएं होती हैं। कैंसर से संबंधित कुल मौतों का 11.1 फीसदी कारण सर्वाइकल कैंसर ही है।

7) पॉपुलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री (पीबीसीआर) के अनुसार, भारत में एक साल में करीब 1,44,000 नए स्तन कैंसर के रोगी सामने आ रहे हैं।

8) यूनाइटेड नेशन के मुताबिक दुनियाभर में हर साल तंबाकू की वजह से 50 लाख लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं। 

नोट: ऊपर दिए गए सभी आंकड़े इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनाइटेड नेशन की साल 2016 की रिपोर्ट के अनुसार हैं। 

टॅग्स :कैंसरस्वास्थ्यहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सलाइफस्टाइलइंडियामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम